दक्षिण अफ्रीका से हारते ही क्या भारत हो जाएगा वर्ल्ड कप से बाहर, क्या है सुपर-8 का कैलकुलेशन? समझ लीजिए
सुपर 8 का समीकरण पूरी तरह साफ है. हर टीम के पास सिर्फ तीन मौके हैं. सवाल ये भी है कि क्या दक्षिण अफ्रीका से हारते ही क्या भारत हो जाएगा वर्ल्ड कप से बाहर. ऐसे में आइए जानते हैं सुपर 8 का फॉर्मेट क्या है और कैसे तय होगा सेमीफाइनल का रास्ता.
ICC Men’s T20 World Cup का रोमांच अब अगले पड़ाव पर पहुंच चुका है. ग्रुप स्टेज खत्म हो गया है और तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है. पाकिस्तान ने कोलंबो में नामीबिया पर जीत दर्ज कर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की, जबकि ऑस्ट्रेलिया का जल्दी बाहर होना टूर्नामेंट का सबसे बड़ा झटका साबित हुआ. अब फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है – क्या दक्षिण अफ्रीका से हारते ही भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा. आइए समझते हैं.
सुपर 8 का फॉर्मेट क्या है?
ग्रुप स्टेज से चारों ग्रुप (A से D) की टॉप दो-दो टीमें सुपर 8 में पहुंची हैं. कुल आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है. हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी यानी हर टीम के हिस्से में तीन मुकाबले आएंगे. इन मैचों के बाद हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल में एक ग्रुप का विजेता दूसरे ग्रुप की रनर-अप टीम से भिड़ेगा.
सुपर 8 के ग्रुप कैसे बने ?
आईसीसी ने पहले से सीडिंग तय कर रखी थी. अगर सभी सीडेड टीमें क्वालीफाई करतीं तो ग्रुप इस तरह होते:
X ग्रुप: भारत (X1), ऑस्ट्रेलिया (X2), वेस्ट इंडीज (X3), साउथ अफ्रीका (X4).
Y ग्रुप: इंग्लैंड (Y1), न्यूजीलैंड (Y2), पाकिस्तान (Y3), श्रीलंका (Y4).
लेकिन ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई नहीं कर सकी, इसलिए उनकी जगह जिम्बाब्वे ने ली.
सुपर 8 में क्वालीफाई करने वाली टीमें
ग्रुप 1: भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, जिम्बाब्वे.
ग्रुप 2: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका.
क्या भारत-पाकिस्तान का मैच दोबारा संभव
इसका सीधा सा जवाब है, सुपर 8 में नहीं. दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं. इसलिए सुपर 8 स्टेज पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत नहीं होगी. अब मुकाबला केवल दो स्थितियों में संभव है:
अगर भारत ग्रुप 1 में टॉप करता है और पाकिस्तान ग्रुप 2 में रनर-अप रहता है, या उल्टा समीकरण बनता है, तो दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने आ सकती हैं. अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीत लेती हैं, तो फाइनल में हाई-वोल्टेज टक्कर देखने को मिल सकती है.
सेमीफाइनल का रास्ता कैसे तय होगा ?
सुपर 8 में हर टीम तीन मैच खेलेगी. जीत पर दो अंक मिलेंगे. अंक बराबर होने की स्थिति में नेट रन रेट (NRR) निर्णायक भूमिका निभाएगा. यही वजह है कि सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत भी बेहद अहम होगी.
सुपर 8 का शेड्यूल
शनिवार, 21 फरवरी
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड शाम 7 बजे – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो.
रविवार, 22 फरवरी
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड दोपहर 3 बजे – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका शाम 7 बजे – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद.
सोमवार, 23 फरवरी
जिम्बाब्वे बनाम वेस्ट इंडीज शाम 7 बजे – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई.
मंगलवार, 24 फरवरी
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी.
बुधवार, 25 फरवरी
न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका शाम 7 बजे – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो.
गुरुवार, 26 फरवरी
वेस्ट इंडीज बनाम साउथ अफ्रीका दोपहर 3 बजे – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद.
भारत बनाम जिम्बाब्वे शाम 7 बजे – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई.
शुक्रवार, 27 फरवरी
इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड शाम 7 बजे – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो.
शनिवार, 28 फरवरी
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे – पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी.
रविवार, 1 मार्च
जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका दोपहर 3 बजे – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली.
भारत बनाम वेस्ट इंडीज शाम 7 बजे – ईडन गार्डन्स, कोलकाता.
इसे भी पढ़ें- कहीं धूप तो कहीं बारिश! दिल्ली में 31 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; यूपी-एमपी समेत इन इलाकों में जानें कैसा रहेगा मौसम
Latest Stories
कहीं धूप तो कहीं बारिश! दिल्ली में 31 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; यूपी-एमपी समेत इन इलाकों में जानें कैसा रहेगा मौसम
सुप्रीम कोर्ट ने फ्रीबीज को लेकर तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार, कहा- राज्यों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया कब तक चलेगा?
इस शुक्रवार OTT पर धमाका, ये 7 फिल्में-सीरीज जो बना देंगी वीकेंड सुपरहिट, थ्रिलर-इमोशन-एक्शन का फुल डोज
