Tata Motors दे रही बंपर छूट, Punch, Nexon, Altroz समेत इन कारों पर मिल रहा डिस्काउंट; देखें डिटेल्स

अगर आप नई कार लेने का सोच रहे हैं तो टाटा मोटर्स ने फरवरी 2026 में सभी मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर पेश किए हैं. टियागो, अल्ट्रोज, नेक्सन, कर्व, हैरियर और सफारी पर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी रिवॉर्ड भी मिल रहा हैं. आइए जानते हैं टाटा की कौन से कार पर कितना डिस्कॉउंट मिल रहा है.

टाटा मोटर्स कई गाड़ियों पर दे रहा डिस्काउंट

अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो, फरवरी 2026 में टाटा मोटर्स ने कार खरीदारों को आकर्षित करने के लिए नई कस्टमर स्कीमें पेश की हैं. कंपनी इस महीने अपने लगभग पूरे पैसेंजर व्हीकल लाइनअप पर बेनिफिट्स दे रही है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट्स और कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हैं. साफ तौर पर कहा जाए तो नई कार लेने या पुरानी कार अपग्रेड करने का सोच रहे ग्राहकों के लिए यह महीना फायदेमंद साबित हो सकता है.

Tata Altroz पर सबसे ज्यादा फायदा

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीमियम हैचबैक Altroz पर इस महीने सबसे बड़े बेनिफिट्स देखने को मिल रहे हैं. MY2024 (मॉडल ईयर) और MY2025 (मॉडल ईयर के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल्स पर कुल फायदे 85,000 रुपये तक पहुंच रहे हैं. यानी पुराने स्टॉक पर काफी शानदार छूट दी जा रही है. फेसलिफ्टेड MY25 मॉडल्स पर बेनिफिट्स 25,000 रुपये तक सीमित हैं, जबकि MY26(मॉडल ईयर) यूनिट्स पर कुल ऑफर्स 30,000 रुपये तक मिल रहे हैं. इससे साफ है कि कंपनी पुराने स्टॉक को तेजी से क्लियर करना चाहती है.

Tata Tiago पर एंट्री-लेवल खरीदारों के लिए राहत

पहली कार खरीदने वालों के बीच पॉपुलर Tiago पर भी आकर्षक इंसेंटिव्स दिए जा रहे हैं. पुराने स्टॉक पर डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट्स मिलाकर 35,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. वहीं मॉडल ईयर 2026 Tiago मॉडल्स पर 20,000 तक के इंसेंटिव्स ऑफर किए जा रहे हैं. यह ऑफर खास तौर पर बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया लगता है.

Tata Nexon पर मजबूत ऑफर पैकेज

Nexon, जो लंबे समय से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में शामिल रही है, उस पर भी कंपनी ने अच्छी छूट दी है. मॉडल ईयर 24 और मॉडल ईयर 25 वर्जन पर पेट्रोल, डीजल और CNG वैरिएंट्स में 50,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. लेटेस्ट मॉडल ईयर 26 Nexon मॉडल्स पर 25,000 तक के ऑफर्स लागू हैं. यानी नए मॉडल्स पर छूट थोड़ी सीमित है, लेकिन डील अभी भी आकर्षक मानी जा सकती है.

Tata Curvv पर सीधी छूट

कूपे-स्टाइल SUV Curvv पर कंपनी ने सीधा और फ्लैट डिस्काउंट दिया है. मॉडल ईयर 2025 और मॉडल ईयर 2026 दोनों स्टॉक पर 40,000 रुपये की तय छूट मिल रही है. यह SUV डिजाइन और फीचर्स के मामले में Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है, इसलिए यह ऑफर ग्राहकों के लिए खासा दिलचस्प हो सकता है.

Harrier और Safari पर बड़ी राहत

Tata Motors की फ्लैगशिप SUVs Harrier और Safari भी फरवरी ऑफर्स का हिस्सा हैं. मॉडल ईयर 24 और मॉडल ईयर 25 यूनिट्स पर 75,000 रुपये तक के डिस्काउंट मिल रहे हैं. हालांकि मॉडल ईयर 26 वैरिएंट्स पर बेनिफिट्स 35,000 रुपये तक सीमित हैं और ये चुनिंदा लेटेस्ट ट्रिम्स पर ही उपलब्ध हैं. इससे संकेत मिलता है कि पुराने मॉडल्स पर ज्यादा आक्रामक छूट दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें- Nissan Gravite vs Renault Triber: एक जैसी कीमत और डिजाइन, जानें कौन सी 7 सीटर आपके लिए होगी बेहतर