₹360 करोड़ की विदेशी डील और दौड़ पड़े इस कंपनी के शेयर, एक दिन में 13% उछला भाव; जानें डिटेल्स
DEE Development Engineers Ltd को अमेरिकी मुख्यालय वाले वैश्विक OEM ग्रुप से करीब $40 मिलियन (लगभग 360 करोड़ रुपये) का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में तेज उछाल दर्ज किया गया. HRSG पाइपिंग सप्लाई से जुड़ी इस डील ने कंपनी की ऑर्डर बुक और भविष्य की ग्रोथ को लेकर बाजार का भरोसा मजबूत किया है.
DEE Development Bags Order: पावर सेक्टर से जुड़ी इंजीनियरिंग कंपनी DEE Development Engineers Ltd के शेयरों में शुक्रवार, 20 फरवरी को जोरदार उछाल देखने को मिला. कंपनी को विदेशी ग्राहक से एक बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे शेयर लगभग 13 फीसदी तक चढ़ गए. कंपनी को 16 यूनिट्स के लिए HRSG (हीट रिकवरी स्टीम जनरेटर) पाइपिंग की आपूर्ति का करीब 4 करोड़ डॉलर (90 रुपये प्रति डॉलर के आधार पर लगभग 360 करोड़ रुपये) का ठेका मिला है, जिसे कंपनी के लिए एक अहम अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि माना जा रहा है.
कंपनी ने क्या बताया?
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे यह ऑर्डर पावर सेक्टर के एक बड़े वैश्विक OEM ग्रुप से ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ (LOI) के रूप में प्राप्त हुआ है, जिसका मुख्यालय अमेरिका में स्थित है. हालांकि, व्यावसायिक गोपनीयता के कारण कंपनी ने ग्राहक का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. कंपनी के अनुसार, यह लेटर ऑफ इंटेंट 18 फरवरी 2027 तक वैध रहेगा, जिससे संकेत मिलता है कि प्रोजेक्ट लंबी अवधि की हो सकती है और कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूत बनाएगी.

बढ़ा शेयर का भाव
इस खबर से शेयर बाजार में कंपनी के प्रति निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. कारोबार के दौरान डीईई डेवलपमेंट का शेयर 13 फीसदी उछलकर 236 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. पिछले एक महीने में यह स्टॉक करीब 26 फीसदी चढ़ चुका है, हालांकि 6 महीने के नजरिये से देखें तो इसमें लगभग 17 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई है, जो बताता है कि हालिया तेजी ने पिछले नुकसान की आंशिक भरपाई की है. स्टॉक अपने 52वीक हाई स्तर (336.15 रुपये) से काफी नीचे ट्रेड कर रही है. कंपनी का मार्केट कैप 1447 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
मैनेजमेंट लेवल पर हुआ बदलाव
उधर, कंपनी के प्रबंधन स्तर पर भी हाल ही में अहम बदलाव हुआ है. पिछले महीने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) समीर अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए ब्रह्म प्रकाश यादव को नया CFO नियुक्त किया. नेतृत्व में यह बदलाव ऐसे समय पर हुआ है जब कंपनी बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स हासिल करने और अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें- देश के रेल मैन्युफैक्चरिंग में तेजी लाने के लिए दो कंपनियों ने मिलाया हाथ, शेयरों पर सोमवार को बनाए रखें खास नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अमेरिका के Pax Silica में भारत शामिल, अब शुरू हो जाएगी इन 4 टेक शेयरों में रैली? अपने वॉचलिस्ट में रख लें
UPL ने रीऑर्गेनाइजेशन प्लान को दी मंजूरी, बनेंगी दो लिस्टेट कंपनियां, जानें- क्या होगा फैसले का असर
RIL से मिला एक ऑर्डर और TATA कंपनी के इस स्टॉक में लग गया अपर सर्किट, 5% उछला, सोमवार को रखें नजर में
