RIL से मिला एक ऑर्डर और TATA कंपनी के इस स्टॉक में लग गया अपर सर्किट, 5% उछला, सोमवार को रखें नजर में
माइक्रोकैप सेगमेंट की एक कंपनी में अचानक तेज हलचल देखने को मिली है. बड़े कॉरपोरेट नाम से जुड़े ताजा अपडेट के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी हुई. मजबूत क्लाइंट लिस्ट और नए ऑर्डर ने निवेशकों का ध्यान इस स्टॉक की ओर खींच लिया है.
Tata stocks to buy: माइक्रोकैप शेयरों में हलचल के बीच Artson Ltd के शेयरों ने बाजार का ध्यान खींचा है. इंजीनियरिंग, फैब्रिकेशन और EPC सेवाओं से जुड़ी इस टाटा ग्रुप की कंपनी को Reliance Industries से 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर मिला है. इस खबर के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी दिखी और यह 5 फीसदी अपर सर्किट के साथ दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया. बड़े क्लाइंट्स और मजबूत ऑर्डर फ्लो के कारण निवेशकों की नजर अब इस स्टॉक पर टिक गई है.
Artson Ltd का शेयर पिछले बंद भाव ₹136 से उछलकर ₹143 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप ₹500 करोड़ से अधिक है. बीते तीन साल में स्टॉक ने करीब 20 फीसदी और पांच साल में 33 फीसदी का कंपाउंड रिटर्न दिया है.
Reliance Industries से क्या मिला ऑर्डर
कंपनी को ₹13.20 करोड़ का ऑर्डर Reliance Industries से मिला है. यह ऑर्डर तीन स्टोरेज टैंकों की सप्लाई से जुड़ा है, जो एक लंपसम डोमेस्टिक कॉन्ट्रैक्ट के तहत किया जाएगा. प्रोजेक्ट को चरणों में पूरा किया जाएगा और हर टैंक को छह महीने के भीतर तैयार किया जाना है. इससे कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
इससे पहले Artson Ltd को Tata Projects Limited से एक घरेलू ऑर्डर मिला था, जिसकी वैल्यू अब बढ़कर 11 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है. यह ऑर्डर फिनिश्ड स्ट्रक्चर्स की सप्लाई से जुड़ा है और इसे चार महीने में पूरा किया जाना है. दोनों ऑर्डर मिलकर कंपनी की आने वाली आय को सपोर्ट कर सकते हैं.
कंपनी का बिजनेस प्रोफाइल
1978 में स्थापित Artson Ltd, Tata Projects की सब्सिडियरी है. कंपनी ऑयल, गैस और हाइड्रोकार्बन सेक्टर में EPC सेवाएं देती है. इसका फोकस टैंकेंज, पाइपिंग और मैकेनिकल पैकेज पर है, साथ ही यह धीरे-धीरे शिपबिल्डिंग और मैन्युफैक्चरिंग की ओर भी बढ़ रही है. कंपनी के प्रमुख क्लाइंट्स में IndianOil, BPCL, Hindalco, Tata Steel, BHEL, GAIL, L&T, HPCL और Toyo Engineering जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
वित्तीय प्रदर्शन की तस्वीर
हालिया तिमाही में कंपनी के आंकड़े मिले-जुले रहे.
- Q3FY26 रेवेन्यू: ₹32 करोड़ (YoY 77% की बढ़त)
- Q3FY26 नेट रिजल्ट: ₹12 करोड़ का घाटा
- 9MFY26 रेवेन्यू: ₹124 करोड़ (YoY 100% की बढ़त)
- 9MFY26 नेट रिजल्ट: ₹14 करोड़ का घाटा
रेवेन्यू में तेज बढ़त के बावजूद मुनाफे पर दबाव दिख रहा है, जो निवेशकों के लिए चिंता का विषय हो सकता है.
यह भी पढ़ें: US-IRAN War की बढ़ी आशंका तो रॉकेट बन गए डिफेंस स्टॉक, 9% तक चढ़े, जानें HAL-BEL जैसे दिग्गजों का हाल
Artson Ltd के पास मजबूत क्लाइंट बेस, टाटा ग्रुप का सपोर्ट और नया ऑर्डर फ्लो है, जो लंबे समय में पॉजिटिव माना जा सकता है. हालांकि, हालिया घाटा और मुनाफे में उतार-चढ़ाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ऐसे में यह स्टॉक ऑर्डर बुक और मार्जिन सुधार के संकेतों के साथ ही आगे की दिशा तय करेगा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अमेरिका के Pax Silica में भारत शामिल, अब शुरू हो जाएगी इन 4 टेक शेयरों में रैली? अपने वॉचलिस्ट में रख लें
UPL ने रीऑर्गेनाइजेशन प्लान को दी मंजूरी, बनेंगी दो लिस्टेट कंपनियां, जानें- क्या होगा फैसले का असर
₹360 करोड़ की विदेशी डील और दौड़ पड़े इस कंपनी के शेयर, एक दिन में 13% उछला भाव; जानें डिटेल्स
