Reliance-Adani छोड़िए… ये 3 कंपनियां बना रही ₹10300 करोड़ का AI इंफ्रास्ट्रक्चर; 5 साल में दिया 6000% तक का रिटर्न
भारत में AI सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. Netweb, Aurionpro और E2E जैसी कंपनियां इस मौके का फायदा उठाकर AI इंफ्रास्ट्रक्चर बना रही हैं. आने वाले समय में यही कंपनियां भारत के डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेक्टर को नई दिशा दे सकती हैं.
AI Stocks: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली में चल रहे India AI Summit के बीच यह साफ हो गया है कि आने वाला समय AI का है. एक तरफ traditional IT कंपनियों पर AI से खतरा बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ नई कंपनियों के लिए बड़े मौके खुल रहे हैं. सरकार भी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है.
भारत सरकार ने IndiaAI मिशन के तहत करीब 10,300 करोड़ रुपये का बजट तय किया है, ताकि देश में अपना AI सिस्टम तैयार किया जा सके. इसे “सॉवरेन AI इकोसिस्टम” कहा जा रहा है. वहीं दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां भी AI पर लाखों करोड़ रुपये खर्च कर रही हैं. ऐसे में भारत में कुछ मिडकैप कंपनियां इस मौके का फायदा उठाकर तेजी से आगे बढ़ रही हैं.
Netweb Technologies
Netweb Technologies एक भारतीय कंपनी है जो हाई-टेक कंप्यूटिंग सिस्टम बनाती है. यह AI, सुपरकंप्यूटर और क्लाउड से जुड़ी सेवाएं देती है. कंपनी NVIDIA, AMD और Intel जैसी बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर काम करती है. हाल ही में कंपनी ने नया AI सुपरकंप्यूटर लॉन्च किया है. इसका ऑर्डर बुक 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा है. कंपनी का मुनाफा भी तेजी से बढ़ा है और आने वाले समय में 30 से 40 प्रतिशत तक ग्रोथ की उम्मीद है.

Aurionpro Solutions
Aurionpro Solutions बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के लिए टेक्नोलॉजी बनाती है. अब कंपनी AI पर ज्यादा ध्यान दे रही है. इसका लक्ष्य है कि AI की मदद से बैंकिंग के काम को आसान और तेज बनाया जाए. कंपनी ने AurionAI नाम का प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसमें AI एजेंट खुद काम करते हैं और कई प्रक्रियाएं अपने आप पूरी हो जाती हैं. इससे कंपनियां कम लोगों में ज्यादा काम कर सकती हैं. कंपनी को आने वाले समय में करीब 30 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद है.

E2E Networks
E2E Networks AI के लिए क्लाउड और डेटा सेंटर सेवाएं देती है. कंपनी के पास हजारों GPU हैं, जो AI के काम में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी ने L&T के साथ मिलकर चेन्नई में डेटा सेंटर बनाया है. सरकार के IndiaAI मिशन के तहत कंपनी को 265 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. कंपनी तेजी से अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ा रही है, हालांकि अभी ज्यादा निवेश के कारण मुनाफा कम है.

इसे भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today 20-02-2026: आज सोने-चांदी में फिर तेजी, चांदी ₹3000 महंगी, गोल्ड ₹1.55 लाख पर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: गिरावट के बाद बाजार की वापसी, सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ बंद; PSU बैंक और मेटल चमके
‘बिटकॉइन बेच दें, 50000 डॉलर के नीचे जा सकती हैं कीमतें’, एक्सपर्ट ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Suzlon के शेयर अभी और गिरेंगे? पीक से 50 फीसदी टूटा स्टॉक, एक्सपर्ट ने बता दी जरूरी बात
