अमेरिका में वापस मंगाई गई Nissan की 6.43 लाख SUV, सेफ्टी से जुड़ी तकनीकी खामियों ने बढ़ाई चिंता
अमेरिका में एक बड़े ऑटो ब्रांड की गाड़ियों को लेकर सेफ्टी से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है. तकनीकी खामियों के चलते लाखों वाहनों पर असर पड़ सकता है. इस घटनाक्रम का असर सिर्फ विदेशी बाजार तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि भारत में कंपनी की हालिया गतिविधियों के बीच यह खबर अहम मानी जा रही है.
अमेरिका में निसान की एक बड़ी गाड़ी रिकॉल की खबर सामने आई है, जिसने कंपनी की ग्लोबल सेफ्टी और क्वालिटी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. रॉयटर्स ने अमेरिकी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के हवाले से रिपोर्ट किया है कि निसान अपनी लोकप्रिय SUV Nissan Rogue के करीब 6.43 लाख यूनिट्स वापस मंगा रही है.
वजह ऐसी तकनीकी खामियां हैं, जिनसे गाड़ी की ड्राइव पावर अचानक खत्म हो सकती है और कुछ मामलों में इंजन में आग लगने का खतरा भी पैदा हो सकता है. हाल ही में निसान ने भारत में नई गाड़ी लॉन्च की है. वह MPV Gravite के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है.
अमेरिका में क्यों रिकॉल हो रही हैं Nissan Rogue SUV
यूएस नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के अनुसार, यह रिकॉल दो अलग-अलग तकनीकी समस्याओं की वजह से किया जा रहा है. पहली रिकॉल के तहत 3,18,781 Nissan Rogue SUVs शामिल हैं, जिनमें थ्रॉटल बॉडी के गियर टूटने की समस्या सामने आई है. इस खराबी की वजह से गाड़ी की रफ्तार पर असर पड़ सकता है और ड्राइव पावर अचानक खत्म होने का खतरा रहता है.
इंजन बेयरिंग खराबी से बढ़ा आग का खतरा
दूसरी रिकॉल में 3,23,917 Nissan Rogue SUVs शामिल हैं. इन गाड़ियों में इंजन बेयरिंग के डैमेज होने की आशंका है. रेगुलेटर के मुताबिक, यह खराबी गर्म तेल के बाहर निकलने का कारण बन सकती है, जिससे इंजन में आग लगने का जोखिम बढ़ जाता है. इसके साथ ही ड्राइव पावर लॉस की समस्या भी हो सकती है, जो सड़क सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मानी जा रही है.
निसान क्या समाधान दे रही है
NHTSA ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए डीलरशिप पर इंजन कंट्रोल सॉफ्टवेयर को रीप्रोग्राम किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर खराब पार्ट्स को बदला भी जाएगा. यह पूरी प्रक्रिया ग्राहकों के लिए मुफ्त होगी.
भारत में निसान की नई पेशकश Gravite
इस बीच भारत में निसान ने हाल ही में अपनी नई सब-फोर मीटर MPV Nissan Gravite लॉन्च की है. इसकी शुरुआती कीमत ₹5.65 लाख और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹8.93 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. Gravite असल में Renault Triber का रीबैज्ड वर्जन है, लेकिन आक्रामक कीमत के चलते यह भारत की सबसे सस्ती सात-सीटर MPV बन गई है.
Latest Stories
468KM की रेंज, 26 मिनट में चार्ज! नई Tata Punch EV Facelift कितनी बदल गई, जानें पुरानी से कितनी अलग
1 अप्रैल से हाईवे टोल पर कैश पेमेंट खत्म? NHAI की बड़ी तैयारी, सिर्फ FASTag-UPI से होगा भुगतान
आ रही है देश की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी, चेन्नई की कंपनी का कमाल, Nvidia ने भी मिलाया हाथ
