Creta, Dzire को पछाड़कर यह बनी पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, GST 2.0 के बाद 1.55 लाख तक घटी कीमत
सितंबर 2025 में टाटा नेक्सॉन ने बिक्री में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22,573 यूनिट्स के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब हासिल किया है. इसने मारुति डिजायर और हुंडई क्रेटा को पछाड़ दिया है. इसकी शुरुआती कीमत ₹7.31 लाख है और बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखी गई.
देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में टाटा मोटर्स की बड़ी छलांग देखने को मिली है. बीते महीने यानी सितंबर 2025 में टाटा की नेक्सॉन (Tata Nexon) ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर लिया. खास बात यह है कि इसने न सिर्फ मारुति की Dzire को पछाड़ा बल्कि हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) जैसी पॉपुलर मिड-साइज SUV को भी पीछे छोड़ दिया है. नेक्सॉन की शुरुआती कीमत ₹7.31 लाख (एक्स-शोरूम) है जो इसे अपने सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाती है.
बिक्री के आंकड़ों में जबरदस्त ग्रोथ
अगर बिक्री आंकड़ों पर नजर डालें तो जून 2025 में टाटा नेक्सॉन की 11,602 यूनिट्स बिकी थीं. जुलाई में यह संख्या बढ़कर 12,825 और अगस्त में 14,004 हो गई थी लेकिन सितंबर में यह आंकड़ा एकदम छलांग मारकर 22573 हो गया जिससे यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई. वहीं सितंबर 2025 में हुंडई क्रेटा की 18,861 यूनिट, मारुति Dzire की 20038 यूनिट और महिंद्रा स्कॉर्पियो की 18,372 यूनिट्स बिकीं.
क्रम संख्या कंपनी मॉडल बिक्री (यूनिट्स) 1 टाटा नेक्सॉन 22,573 2 मारुति डिजायर 20,038 3 हुंडई क्रेटा 18,861 4 महिंद्रा स्कॉर्पियो 18,372 5 टाटा पंच 17,354 6 मारुति स्विफ्ट 15,547 7 मारुति वैगनआर 15,310 8 मारुति फ्रॉन्क्स 13,767 9 मारुति बलेनो 13,663 10 मारुति अर्टिगा 12,115 11 महिंद्रा थार, रॉक्स 11,968 12 हुंडई वेन्यू 11,484 13 मारुति ब्रेजा 11,418 14 मारुति ईको 10,970 15 टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 9,743 16 महिंद्रा XUV700 9,506 17 महिंद्रा XUV3XO 9,032 18 किया सॉनेट 8,390 19 टाटा टियागो 8,222 20 टोयोटा हाइराइडर 7,608
कीमत में 1.55 लाख रुपये तक की कमी
टाटा मोटर्स ने GST 2.0 के लागू होने के बाद नेक्सॉन SUV की कीमतों में बड़ी कटौती की है. 22 सितंबर से लागू नए टैक्स स्ट्रक्चर के तहत पैसेंजर व्हीकल्स पर टैक्स घटा है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है. नेक्सॉन की नई एक्स शोरूम कीमतें अब 7.32 लाख रुपये से शुरू होकर 14.05 लाख रुपये तक जाती हैं. अलग अलग वेरिएंट में कीमतों में 30 हजार रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये तक की कमी की गई है.
कीमतें
वैरिएंट | शोरूम मूल्य (₹ लाख) |
---|---|
Nexon Smart 1.2 Petrol 5MT | ₹7.32 लाख |
Nexon Smart Plus 1.2 Petrol 5MT | ₹8.00 लाख |
Nexon Smart 1.2 iCNG 6MT | ₹8.23 लाख |
Nexon Smart Plus (S) 1.2 Petrol 5MT | ₹8.30 लाख |
Nexon Smart Plus 1.2 Petrol 6AMT | ₹8.78 लाख |
Nexon Pure Plus 1.2 Petrol 6MT | ₹8.87 लाख |
Nexon Smart Plus 1.5 Diesel 6MT | ₹9.01 लाख |
Nexon Pure Plus 1.2 Petrol 6MT | ₹9.15 लाख |
Nexon Smart Plus 1.2 iCNG 6MT | ₹9.15 लाख |
Nexon Smart Plus (S) 1.5 Diesel 6MT | ₹9.28 लाख |
Nexon Smart Plus (S) 1.2 iCNG 6MT | ₹9.42 लाख |
Nexon Pure Plus 1.2 Petrol 6AMT | ₹9.51 लाख |
Nexon Pure Plus (S) 1.2 Petrol 6AMT | ₹9.79 लाख |
Nexon Pure Plus 1.2 iCNG 6MT | ₹9.79 लाख |
Nexon Pure Plus 1.5 Diesel 6MT | ₹9.91 लाख |
Nexon Creative 1.2 Petrol 6MT | ₹10.00 लाख |
Nexon Pure Plus (S) 1.5 Diesel 6MT | ₹10.18 लाख |
Nexon Creative Plus (S) 1.2 Petrol 6MT | ₹10.34 लाख |
Nexon Pure Plus 1.5 Diesel 6AMT | ₹10.54 लाख |
Nexon Creative 1.2 Petrol 6AMT | ₹10.70 लाख |
Nexon Creative Plus (S) Dark Edition 1.2 Petrol 6MT | ₹10.70 लाख |
Nexon Creative 1.2 iCNG 6MT | ₹10.98 लाख |
Nexon Creative Plus (S) 1.2 6AMT | ₹10.98 लाख |
Nexon Creative 1.2 Petrol 7DCA | ₹11.16 लाख |
Nexon Creative 1.5 Diesel 6MT | ₹11.17 लाख |
Nexon Creative Plus (PS) 1.2 Petrol 6MT Dual Tone | ₹11.25 लाख |
Nexon Creative Plus (S) 1.2 6AMT Dark Edition | ₹11.34 लाख |
Nexon Creative Plus (S) 1.5 Diesel 6MT | ₹11.44 लाख |
Nexon Creative Plus (S) 1.2 iCNG 6MT Dark Edition | ₹11.62 लाख |
Nexon Creative Plus (S) 1.5 Diesel 6MT Dark Edition | ₹11.80 लाख |
Nexon Creative 1.5 Diesel 6AMT | ₹11.80 लाख |
Nexon Creative Plus (S) 1.5 Diesel 6AMT | ₹12.07 लाख |
Nexon Creative Plus (PS) 1.2 iCNG 6MT Dual Tone | ₹12.17 लाख |
Nexon Creative Plus (PS) 1.5 Diesel 6MT Dual Tone | ₹12.34 लाख |
Nexon Fearless Plus (PS) Dark Edition 1.2 Petrol 6MT | ₹12.35 लाख |
Nexon Creative Plus (PS) 1.2 Petrol DCA Dual Tone | ₹12.35 लाख |
Nexon Creative Plus (S) 1.5 Diesel 6AMT Dark Edition | ₹12.43 लाख |
Nexon Creative Plus (PS) 1.2 iCNG 6MT Dark Edition | ₹12.53 लाख |
Nexon Creative Plus (PS) 1.2 Petrol 7DCA Dark Edition | ₹12.72 लाख |
Nexon Creative Plus (PS) 1.5 Diesel 6AMT Dual Tone | ₹12.97 लाख |
Nexon Fearless Plus (PS) 1.2 iCNG 6MT Dual Tone | ₹13.08 लाख |
Nexon Fearless Plus (PS) 1.5 Diesel 6MT Dual Tone | ₹13.24 लाख |
Nexon Fearless Plus (PS) 1.2 iCNG 6MT Dark Edition | ₹13.26 लाख |
Nexon Fearless Plus (PS) 1.2 Petrol DCA Dual Tone | ₹13.26 लाख |
Nexon Creative Plus (PS) 1.5 Diesel 6AMT Dark Edition | ₹13.33 लाख |
Nexon Fearless Plus (PS) 1.5 Diesel 6MT Dark Edition | ₹13.42 लाख |
Nexon Fearless Plus (PS) 1.2 Petrol 7DCA Dark Edition | ₹13.45 लाख |
Nexon Fearless Plus (PS) 1.5 Diesel 6AMT Dual Tone | ₹13.87 लाख |
Nexon Fearless Plus (PS) 1.5 Diesel 6AMT Dark Edition | ₹14.05 लाख |