Tata Sierra vs Creta: ₹20 लाख की रेंज में हैं इनके टॉप मॉडल्स, जानें कहां मिल रहा आपको दमदार फीचर्स
Tata Sierra और Hyundai Creta के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. Creta पहले से इस सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय SUV रही है. लेकिन अब Tata Sierra अपने नए डिजाइन और फीचर्स के साथ चुनौती देने आ गई है.
Tata Sierra vs Hyundai Creta comparision: SUV सेगमेंट में मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहता है. अब इस मुकाबले में एक नई एंट्री हुई है. Tata Sierra और Hyundai Creta के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. Creta पहले से इस सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय SUV रही है. लेकिन अब Tata Sierra अपने नए डिजाइन और फीचर्स के साथ चुनौती देने आ गई है. दोनों गाड़ियां लगभग एक जैसी कीमत पर आती हैं, लेकिन फीचर्स और ड्राइविंग अनुभव में काफी फर्क है. ऐसे में खरीदारों के लिए यह समझना जरूरी है कि कौन सी SUV उनके लिए बेहतर है.
डिजाइन में Sierra ज्यादा दमदार
Tata Sierra का लुक बड़ा और मजबूत दिखता है. इसमें बड़े व्हील और अलग डिजाइन इसे खास बनाते हैं. वहीं Hyundai Creta का डिजाइन ज्यादा सिंपल और स्पोर्टी है. यह देखने में संतुलित लगती है, लेकिन Sierra जितनी ध्यान खींचने वाली नहीं है. Sierra के अंदर ज्यादा प्रीमियम फील मिलता है. इसमें बड़ा स्क्रीन सेटअप और ज्यादा स्पेस है. पीछे बैठने वालों को भी ज्यादा जगह मिलती है. Creta में भी अच्छे फीचर्स हैं, लेकिन इसका इंटीरियर थोड़ा सिंपल है. इसमें फिजिकल बटन मिलते हैं, जिससे इस्तेमाल करना आसान रहता है.
इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों SUV में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. Sierra थोड़ा भारी है, लेकिन फिर भी अच्छा परफॉर्म करती है. इसकी ड्राइविंग स्मूद और आरामदायक है. Creta हल्की है और ज्यादा तेज रेस्पॉन्स देती है. इसका इंजन ज्यादा स्पोर्टी महसूस होता है. Sierra खराब सड़कों पर ज्यादा आराम देती है. यह गड्ढों को अच्छे से संभाल लेती है. Creta शहर में ज्यादा आसान और हल्की लगती है, लेकिन खराब रास्तों पर थोड़ी सख्त महसूस होती है.
कौन सी SUV बेहतर
अगर आपको ज्यादा स्पेस, आराम और प्रीमियम फील चाहिए तो Sierra बेहतर है. अगर आपको स्पोर्टी ड्राइव और आसान हैंडलिंग चाहिए तो Creta अच्छा ऑप्शन है. दोनों SUV अपने-अपने तरीके से मजबूत हैं और चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है.
| फीचर | Tata Sierra | Hyundai Creta |
|---|---|---|
| कीमत (एक्स-शोरूम) | ₹20.99 लाख | ₹20.09 लाख |
| हेडलाइट | LED | LED |
| अलॉय व्हील | 19 इंच | 18 इंच |
| डिजिटल मीटर | 10.25 इंच | 10.25 इंच |
| टच स्क्रीन | 12.3 इंच | 10.25 इंच |
| Android Auto / Apple CarPlay | वायरलेस | वायर से |
| पैसेंजर स्क्रीन | 12.3 इंच | नहीं |
| सनरूफ | पैनोरमिक | पैनोरमिक |
| पैडल शिफ्टर | है | है |
| वेंटिलेटेड सीट | है | है |
| वायरलेस चार्जिंग | है | है |
| इलेक्ट्रिक सीट | है | है |
| पावर्ड टेलगेट | है | नहीं |
| इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक | है | है |
| ट्रैक्शन मोड | है | है |
| ड्राइव मोड | है | है |
| रियर सनशेड | है | है |
| 360 डिग्री कैमरा | है | है |
| ADAS (सेफ्टी फीचर) | है | है |
ये भी पढ़ें- घर का खाना अब विदेशों में हिट, इस छोटी कंपनी ने चुपचाप बनाया ₹4000 करोड़ का साम्राज्य; 9 महीनों में 13% बढ़ी कमाई
Latest Stories
Creta को मिलेगी चुनौती! दिवाली से पहले आ रही 3 नई SUV; बाजार में बढ़ेगी हलचल
Volkswagen ला रही नई Taigun फेसलिफ्ट, 9 अप्रैल को होगा बड़ा खुलासा; क्या Creta-Seltos की टेंशन बढ़ेगी?
1 अप्रैल से इन हाईवे पर सफर होगा महंगा, NHAI ने बढ़ाया टोल; जानें अब जेब पर कितना पड़ेगा असर
