1 अप्रैल से इन हाईवे पर सफर होगा महंगा, NHAI ने बढ़ाया टोल; जानें अब जेब पर कितना पड़ेगा असर

National Highways Authority of India ने देश के कई हाईवे और खासकर Delhi Meerut Expressway पर टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है. नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी. इस बार सिर्फ टोल बढ़ा ही नहीं है, बल्कि भुगतान का तरीका भी बदल गया है.

टोल प्लाजा Image Credit: tv9

Toll Tax Increase: अगर आप रोज या अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. अब सफर थोड़ा महंगा होने वाला है. National Highways Authority of India ने देश के कई हाईवे और खासकर Delhi Meerut Expressway पर टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है. नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी. इस बार सिर्फ टोल बढ़ा ही नहीं है, बल्कि भुगतान का तरीका भी बदल गया है. अब कैश नहीं चलेगा. आपको FASTag या UPI से ही पेमेंट करना होगा.

1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल, जानिए नई दरें

National Highways Authority of India ने टोल में करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. सराय काले खां से मेरठ तक कार, जीप और वैन के लिए एक तरफ का टोल अब 175 रुपये हो गया है, जो पहले 170 रुपये था. आने-जाने का टोल 265 रुपये हो गया है. हल्के कमर्शियल वाहन और मिनी बस के लिए एक तरफ का टोल 285 रुपये कर दिया गया है. इंदिरापुरम से मेरठ के बीच कार का टोल 120 रुपये हो गया है. इस एक्सप्रेसवे पर सराय काले खां, इंदिरापुरम, डुंडाहेड़ा, डासना, रसूलपुर, भोजपुर और काशी से एंट्री और एग्जिट की सुविधा है. अब कैमरों और FASTag की मदद से जितना सफर करेंगे, उतना ही टोल देना होगा.

1 अप्रैल से नई टोल दरें लागू

नई दरें 1 अप्रैल 2026 की रात 12 बजे के बाद लागू होंगी. इस फैसले का असर खासकर लखनऊ से रायबरेली के बीच चलने वाले हजारों वाहनों पर पड़ेगा. हर दिन करीब 30,000 से ज्यादा वाहन इस रूट से गुजरते हैं. National Highways Authority of India ने कई टोल प्लाजा जैसे नवाबगंज, अहमदपुर और रौनाही पर टोल 5 से 10 रुपये तक बढ़ाया है.

  • कार, जीप और वैन के लिए एक तरफ का टोल 120 रुपये और आने-जाने का 180 रुपये होगा.
  • लाइट कमर्शियल वाहन के लिए एक तरफ 195 रुपये और रिटर्न 295 रुपये देना होगा.
  • बस या ट्रक के लिए एक तरफ 410 रुपये और रिटर्न 615 रुपये होगा.
  • तीन एक्सल वाले वाहन के लिए 445 रुपये और रिटर्न 670 रुपये तय किया गया है.
  • 7 या उससे ज्यादा एक्सल वाले बड़े वाहनों के लिए 785 रुपये और रिटर्न 1175 रुपये देना होगा.

मासिक पास और छूट की सुविधा

लोकल लोगों के लिए 360 रुपये में मासिक पास मिलेगा. अगर 24 घंटे में वापसी करते हैं तो 25 प्रतिशत छूट मिलेगी. वहीं एक महीने में 50 ट्रिप करने पर 33 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी.

टोल प्लाजा / रूटवाहन प्रकारएक तरफ (Single)आने-जाने (Return)
लखनऊ–रायबरेली (नवाबगंज, अहमदपुर, रौनाही)कार, जीप, वैन₹120₹180
लखनऊ–रायबरेलीलाइट कमर्शियल वाहन₹195₹295
लखनऊ–रायबरेलीबस / ट्रक (2 एक्सल)₹410₹615
लखनऊ–रायबरेली3 एक्सल वाहन₹445₹670
लखनऊ–रायबरेली7 या ज्यादा एक्सल₹785₹1175
दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे (सराय काले खां–मेरठ)कार, जीप, वैन₹175₹265
दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवेलाइट कमर्शियल / मिनी बस₹285₹425
दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे (इंदिरापुरम–मेरठ)कार, जीप, वैन₹120₹189
मैनपुरी (तरावा-देवा टोल)कार, जीप, वैन₹115₹175
मैनपुरी (तरावा-देवा टोल)लाइट कमर्शियल वाहन₹185
मैनपुरी (तरावा-देवा टोल)बस / ट्रक₹390
मैनपुरी (तरावा-देवा टोल)भारी वाहन (4-6 एक्सल)₹610

ये भी पढ़ें- न्यूक्लियर हथियारों से साफ इनकार, ईरान ने भारत को बताया शांति का अहम साथी