Bajaj Chetak 3001 vs Ather Rizta S: किसमें ज्यादा दम? जानें परफॉर्मेंस, फीचर्स में कौन आगे

Bajaj Chetak 3001 और Ather Rizta S दोनों ही करीब 1 लाख बजट में अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं. Chetak कीमत और कम्फर्ट में आगे है, जबकि Rizta फीचर्स और परफॉर्मेंस में बेहतर साबित होता है. ऐसे में सवाल यही है कि कौन सा स्कूटर सही रहेगा?

Bajaj Chetak 3001 और Ather Rizta S

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी सेगमेंट में Bajaj Chetak 3001 और Ather Rizta S 2.9kWh के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. दोनों स्कूटर कीमत और रेंज में लगभग बराबर हैं, लेकिन फीचर्स, डिजाइन और राइड क्वालिटी के मामले में बड़ा फर्क नजर आता है. ऐसे में सवाल यही है कि कौन सा स्कूटर सही रहेगा?

कौन है ज्यादा किफायती?

Chetak 3001 की कीमत करीब 1.07 लाख रुपये ( एक्सशोरूम ) है, जबकि Rizta S लगभग 1.15 लाख ( एक्सशोरूम ) में आती है यानी करीब 8,000 का फर्क है. ऐसे में Chetak ज्यादा किफायती विकल्प बनकर सामने आता है.

डिजाइन और स्पेस में कौन बेहतर ?

Chetak का डिजाइन क्लासिक और प्रीमियम फील देता है, जो खासकर फैमिली और पुराने स्टाइल पसंद करने वालों को पसंद आता है. वहीं Rizta का लुक ज्यादा मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक है. इसकी सीट चौड़ी है, जिससे लंबी राइड में आराम मिलता है, लेकिन इसकी चौड़ाई छोटे कद वालों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकती है.

फीचर्स के मामले में कौन ज्यादा स्मार्ट?

Rizta S फीचर्स के मामले में आगे दिखती है. इसमें हिल होल्ड, फॉलसेफ और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Chetak में भी अच्छे फीचर्स हैं, लेकिन कुछ एडवांस फीचर्स के लिए अलग से TecPac लेना पड़ता है.

परफॉर्मेंस और रेंज में किसमें ज्यादा दम?

दोनों स्कूटर की रेंज लगभग 120 किमी के आसपास है. लेकिन परफॉर्मेंस में Rizta बेहतर है, क्योंकि इसकी टॉप स्पीड 80 km/h है. वहीं Chetak की 63 km/h है. अगर आपको तेज राइड और हाईवे यूज चाहिए, तो Rizta ज्यादा सही रहेगा.

कौन सा स्कूटर खरीदें?

अगर आप एक आरामदायक, भरोसेमंद और किफायती स्कूटर चाहते हैं, तो Chetak 3001 आपके लिए सही है. लेकिन अगर आप फीचर्स, स्पीड और मॉडर्न लुक को प्राथमिकता देते हैं, तो Rizta S बेहतर विकल्प है.

इसे भी पढ़ें- US-ईरान तनाव का भारत पर असर! महंगाई बढ़ने का खतरा, Nifty 20,000 के नीचे जाने की चेतावनी: रिपोर्ट