इस इंफ्रा कंपनी को मिला बड़ा हाईवे प्रोजेक्ट, ऑर्डर बुक दमदार! म्यूचुअल फंड की इस स्टॉक में है बड़ी होल्डिंग

कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,769.39 करोड़ रुपये है. पिछले एक साल में शेयर में करीब 23 प्रतिशत की गिरावट आई है. हालांकि, 52 हफ्ते के लो से इसमें हल्की रिकवरी देखने को मिली है. म्यूचुअल फंड ने दिसंबर तिमाही तक 19.45 फीसदी तक की हिस्सेदारी अपने पास रखी है.

इंफ्रा स्टॉक्स Image Credit: Canva

शेयर बाजार में शुक्रवार को G R Infraprojects Ltd के शेयर फोकस में रहे. इस कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के बाद कंपनी के शेयर निवेशकों के रडार पर हैं. शुक्रवार को स्टॉक 2.47 प्रतिशत गिरकर 802.95 रुपये पर बंद हुए. कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 1444.40 रुपये और लो 795.60 रुपये है. म्यूचुअल फंड ने दिसंबर तिमाही तक 19.45 फीसदी तक की हिस्सेदारी अपने पास रखी है. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इस शेयर में बिकवाली देखने को मिली है.

NHAI से मिला बड़ा प्रोजेक्ट

G R Infraprojects को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी इस प्रोजेक्ट में एल-1 बोलीदाता बनी है. यह प्रोजेक्ट गुजरात में NH-56 पर 60.21 किलोमीटर लंबे दो लेन रोड को चार लेन में अपग्रेड करने से जुड़ा है. इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू करीब 1453.57 करोड़ रुपये है.

प्रोजेक्ट डिटेल और टाइमलाइन

यह प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत पूरा किया जाएगा. कंपनी को इसे 910 दिनों में पूरा करना है. फाइनेंशियल बिड 27 मार्च 2026 को खुली थी.

मजबूत ऑर्डर बुक

कंपनी की कुल ऑर्डर बुक करीब 20,255 करोड़ रुपये है, जो आने वाले समय में रेवेन्यू विजिबिलिटी को मजबूत बनाती है.

कंपनी का बिजनेस

1995 में स्थापित G R Infraprojects एक इंटीग्रेटेड ईपीसी कंपनी है, जो रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स में काम करती है. कंपनी डिजाइन, कंस्ट्रक्शन से लेकर मेंटेनेंस तक एंड-टू-एंड सॉल्यूशन देती है. इसके अलावा कंपनी रेलवे ओवरब्रिज, मेट्रो प्रोजेक्ट्स, ट्रांसमिशन लाइन और लॉजिस्टिक्स पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम करती है.

शेयर का प्रदर्शन

कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,769.39 करोड़ रुपये है. पिछले एक साल में शेयर में करीब 23 प्रतिशत की गिरावट आई है. हालांकि, 52 हफ्ते के लो से इसमें हल्की रिकवरी देखने को मिली है. म्यूचुअल फंड ने दिसंबर तिमाही तक 19.45 फीसदी तक की हिस्सेदारी अपने पास रखी है.

इसे भी पढ़ें- इस पावर स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! शेयरों में हलचल! FIIs का भी लगा है पैसा, रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.