इस कंपनी को मिले अरबों रुपये के ऑर्डर, शेयरों में दिख सकती हलचल, FII-म्यूचुअल फंड का भी लगा पैसा!

पिछले 3 साल में शेयर ने करीब 162.49 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है. दिसंबर 2025 तिमाही में एफआईआई की हिस्सेदारी 3.54 प्रतिशत से बढ़कर 3.68 प्रतिशत हो गई, वहीं म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 0.26 प्रतिशत से बढ़कर 0.30 प्रतिशत हो गई.

RailTel Image Credit: freepik

सरकारी कंपनी RailTel Corporation of India Ltd के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. कंपनी को अरबों रुपये का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के बाद कंपनी के शेयर फोकस में हैं. शुक्रवार को शेयर 260 रुपये के भाव पर बंद हुए थे. शेयर का 52 हफ्तों का हाई 478.95 रुपये और लो 251.15 रुपये हैं. दिसंबर 2025 तिमाही में एफआईआई की हिस्सेदारी 3.54 प्रतिशत से बढ़कर 3.68 प्रतिशत हो गई, वहीं म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 0.26 प्रतिशत से बढ़कर 0.30 प्रतिशत हो गई.

कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर

RailTel को Centre For E-Governance से एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है. यह ऑर्डर KSWAN 3.0 प्रोजेक्ट के तहत सिस्टम इंटीग्रेटर के चयन से जुड़ा है, जो एक बड़ा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू करीब 4,44,44,44,444 रुपये है. यह एक घरेलू ऑर्डर है और इसमें किसी प्रमोटर या ग्रुप कंपनी की कोई हिस्सेदारी नहीं है.

सोर्स-NSE

लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट को मार्च 2031 तक पूरा किया जाएगा, जिससे कंपनी को लंबे समय तक रेवेन्यू विजिबिलिटी मिलेगी. RailTel को यह वर्क ऑर्डर 27 मार्च 2026 को मिला.

कंपनी का बिजनेस

RailTel एक नवरत्न पीएसयू है, जिसे 2000 में स्थापित किया गया था. कंपनी रेलवे के लिए ब्रॉडबैंड, वीपीएन, टेलीकॉम और मल्टीमीडिया नेटवर्क विकसित करती है, जिससे ट्रेन ऑपरेशन और सेफ्टी सिस्टम को बेहतर बनाया जा सके. कंपनी का नेटवर्क करीब 6000 रेलवे स्टेशनों तक फैला हुआ है, जो देश के बड़े कमर्शियल हब्स को कवर करता है.

शेयरहोल्डिंग और प्रदर्शन

कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,300 करोड़ रुपये है. पिछले 3 साल में शेयर ने करीब 162.49 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है. दिसंबर 2025 तिमाही में एफआईआई की हिस्सेदारी 3.54 प्रतिशत से बढ़कर 3.68 प्रतिशत हो गई, वहीं म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 0.26 प्रतिशत से बढ़कर 0.30 प्रतिशत हो गई.

इसे भी पढ़ें- इस पावर स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! शेयरों में हलचल! FIIs का भी लगा है पैसा, रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.