₹8 लाख से कम में मिल रही हैं ये 5 ऑटोमैटिक SUV, जानें माइलेज और फीचर्स में कौन सबसे आगे

8 लाख के बजट में अब ऑटोमैटिक SUV खरीदना आसान हो गया है. Hyundai Exter और Tata Punch बेहतर पावर और संतुलन देते हैं. Renault Kiger स्टाइलिश है और Maruti Fronx प्रीमियम फील के साथ आता है. ऐसे में अगर आप पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं तो 8 लाख के बजट में ये 5 ऑटोमैटिक SUV आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं.

टॉप एसयूवी

अब कार खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. पहले जहां ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिर्फ महंगी SUV में ही देखने को मिलता था, वहीं अब एंट्री-लेवल सेगमेंट में भी यह सुविधा आसानी से उपलब्ध हो गई है. खासतौर पर शहरों में ट्रैफिक बढ़ने के कारण लोग मैनुअल की बजाय ऑटोमैटिक कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं या रोजाना ट्रैफिक में आरामदायक ड्राइव चाहते हैं, तो 8 लाख के बजट में ये 5 ऑटोमैटिक SUV आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं.

Nissan Magnite

Nissan Magnite इस लिस्ट की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV है, जिसकी कीमत 6,20,600 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71bhp और 96Nm टॉर्क देता है. यह 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ आता है, जो शहर में स्मूद और आसान ड्राइविंग देता है. यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है जो कम बजट में ऑटोमैटिक कार चाहते हैं.

सोर्स- ऑफिशियल वेबसाइट

Hyundai Exter

Hyundai Exter का HX3 AMT वेरिएंट 6,90,900 रुपये (एक्स-शोरूम) में आता है. इसमें 1.2-लीटर इंजन मिलता है, जो 81.9bhp और 113.8Nm टॉर्क देता है. यह इंजन Magnite और Kiger के मुकाबले ज्यादा पावरफुल है, जिससे शहर और हाईवे दोनों में बेहतर प्रदर्शन मिलता है. इसका साइज कॉम्पैक्ट है, जिससे शहर में पार्किंग और ड्राइव आसान हो जाती है.

सोर्स- ऑफिशियल वेबसाइट

Renault Kiger

Renault Kiger का Evolution AMT वेरिएंट 6,95,200 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. यह Magnite जैसा ही 1.0-लीटर इंजन इस्तेमाल करता है, जो 71bhp और 96Nm टॉर्क देता है. Kiger उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो स्टाइलिश लुक के साथ बजट में ऑटोमैटिक SUV चाहते हैं.

सोर्स- ऑफिशियल वेबसाइट

Tata Punch

Tata Punch का ऑटोमेटिक वेरिएंट 7,54,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 1.2-लीटर इंजन दिया गया है, जो 86.6bhp और 115Nm टॉर्क देता है. पंच अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी के लिए जानी जाती है.

सोर्स- ऑफिशियल वेबसाइट

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx का Delta AGS वेरिएंट 8,14,900 (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. इसमें 1.2-लीटर इंजन मिलता है, जो 88.5bhp और 113Nm टॉर्क देता है. यह उन लोगों के लिए सही है जो बजट में प्रीमियम डिजाइन और भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क चाहते हैं. माइलेज और मेंटेनेंस के मामले में Maruti का फायदा मिलता है.

सोर्स- ऑफिशियल वेबसाइट

इसे भी पढ़ें- Bajaj Chetak 3001 vs Ather Rizta S: किसमें ज्यादा दम? जानें परफॉर्मेंस, फीचर्स में कौन आगे