इस वीकेंड घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसा मजा, OTT पर रिलीज हुईं एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज; चेक करें पूरी लिस्ट

इस बार OTT प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. एक्शन, रोमांस, क्राइम और डॉक्यूमेंट्री हर तरह का कंटेंट आपको देखने को मिलेगा. इस लिस्ट में O Romeo, Mardaani 3 और BTS The Return जैसी बड़ी रिलीज शामिल हैं.

ओटीटी रिलीज Image Credit: canva & tv9

OTT Release: इस वीकेंड अगर आप घर पर बैठकर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस बार OTT प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. एक्शन, रोमांस, क्राइम और डॉक्यूमेंट्री हर तरह का कंटेंट आपको देखने को मिलेगा. इस लिस्ट में O Romeo, Mardaani 3 और BTS The Return जैसी बड़ी रिलीज शामिल हैं.

इसके अलावा साउथ और मलयालम इंडस्ट्री का भी नया कंटेंट देखने को मिलेगा. Netflix, Amazon Prime Video और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म इस वीकेंड को खास बना रहे हैं. ऐसे में अगर आप कन्फ्यूज हैं कि क्या देखें, तो यह पूरी लिस्ट आपकी मदद करेगी.

इस वीकेंड OTT पर क्या देखें

सबसे पहले बात करें O Romeo की. यह फिल्म 1990 के दौर की कहानी दिखाती है. इसमें एक हिटमैन की कहानी है जो पुलिस के लिए काम करता है. उसकी मुलाकात एक महिला से होती है जो बदला लेना चाहती है. इसके बाद कहानी में प्यार, एक्शन और ड्रामा देखने को मिलता है. इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म Amazon Prime Video पर 27 मार्च को रिलीज हुई है.

Mardaani 3

अब बात Mardaani 3 की. इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आती हैं. वह उन लड़कियों के केस की जांच करती हैं जो अचानक गायब हो जाती हैं. फिल्म में क्राइम और थ्रिल भरपूर है. यह फिल्म Netflix पर 27 मार्च से देखी जा सकती है.

Kaattaan

साउथ कंटेंट पसंद करने वालों के लिए Kaattaan भी आया है. इसमें एक पुलिस स्टेशन की कहानी है, जहां कोई केस नहीं आता. लेकिन एक दिन अचानक एक बड़ा केस सामने आता है, जिससे पूरी कहानी बदल जाती है. यह सीरीज JioHotstar पर उपलब्ध है.

BTS The Return और Masthishka Maranam

अगर आप म्यूजिक और डॉक्यूमेंट्री पसंद करते हैं, तो BTS The Return आपके लिए है. इसमें BTS ग्रुप की वापसी और उनके नए एल्बम की कहानी दिखाई गई है. फैंस को इसमें कई खास पल देखने को मिलेंगे. यह Netflix पर रिलीज हुई है. इसके अलावा Masthishka Maranam भी एक अलग तरह की फिल्म है. इसमें भविष्य की कहानी दिखाई गई है, जहां एक आदमी गलती से एक मर्डर देख लेता है. यह फिल्म भी Netflix पर है.

Aankhon Ki Gustaakhiyan

वहीं Aankhon Ki Gustaakhiyan एक रोमांटिक फिल्म है. इसमें दो ऐसे लोगों की कहानी है जो देख नहीं सकते, लेकिन उनके बीच प्यार हो जाता है. यह फिल्म Amazon Prime Video पर रिलीज हुई है.

फिल्म / सीरीजप्लेटफॉर्मरिलीज डेट
O RomeoAmazon Prime Video27 मार्च
Mardaani 3Netflix27 मार्च
KaattaanJioHotstar27 मार्च
BTS The ReturnNetflix27 मार्च
Masthishka MaranamNetflix27 मार्च
Aankhon Ki GustaakhiyanAmazon Prime Video26 मार्च

ये भी पढ़ें- इस कंपनी को लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर, शेयरों में हलचल, PE रेशियो सस्ता; रडार पर रखें स्टॉक!