मेटा में 20 मई को 8000 की छंटनी, जानें नौकरी गंवाने वालों को क्या मिलेगा; चेक करें डिटेल्स

Meta ने भी 20 मई को करीब 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है. यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 10 फीसदी हिस्सा माना जा रहा है. इस फैसले के बाद टेक इंडस्ट्री में फिर से नौकरी और AI को लेकर बहस तेज हो गई है. अब ऐसे में कंपनी ने कहा है कि जिन कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, उन्हें अच्छा सेवरेंस पैकेज यानी मुआवजा दिया जाएगा. आइए विस्तार से जानते है.

मार्क जुकरबर्ग का बड़ा फैसला! Image Credit: TV9

Meta Layoff Compensation: दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में छटनी का दौर जारी है. लोग अपनी नौकरी खो रहे है. Meta ने भी 20 मई को करीब 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है. यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 10 फीसदी हिस्सा माना जा रहा है. इस फैसले के बाद टेक इंडस्ट्री में फिर से नौकरी और AI को लेकर बहस तेज हो गई है.

Meta पिछले कुछ समय से अपने बिजनेस मॉडल और काम करने के तरीके में बड़े बदलाव कर रही है. कंपनी अब छोटे लेकिन ज्यादा तेज और AI आधारित टीम मॉडल पर फोकस कर रही है. इसी बदलाव के चलते कई पद खत्म किए जा रहे हैं. अब ऐसे में कंपनी ने कहा है कि जिन कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, उन्हें अच्छा सेवरेंस पैकेज यानी मुआवजा दिया जाएगा. आइए विस्तार से जानते है.

कर्मचारियों को क्या मिलेगा

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक Meta की चीफ पीपल ऑफिसर Janelle Gale ने कर्मचारियों को भेजे गए एक इंटरनल मेमो में बताया कि अमेरिका में नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को 16 हफ्तों की बेसिक सैलरी दी जाएगी.

  • Meta ने कहा है कि नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को अच्छा मुआवजा पैकेज दिया जाएगा.
  • अमेरिका में कर्मचारियों को 16 हफ्तों की बेसिक सैलरी दी जाएगी.
  • इसके अलावा कंपनी में जितने साल कर्मचारी ने काम किया है, हर साल के बदले 2 हफ्तों की अतिरिक्त सैलरी भी मिलेगी.
  • Meta अमेरिका के कर्मचारियों और उनके परिवारों का 18 महीने तक हेल्थ केयर खर्च भी उठाएगी.
  • अमेरिका के बाहर काम करने वाले कर्मचारियों को भी इसी तरह का पैकेज मिलेगा, लेकिन हर देश के हिसाब से नियम और रकम अलग हो सकती है.
  • कंपनी नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को नई नौकरी ढूंढने में मदद भी करेगी.
  • जिन कर्मचारियों को जरूरत होगी, उन्हें इमिग्रेशन से जुड़ी सहायता भी दी जाएगी.
  • Meta ने कहा है कि 20 मई से पहले कर्मचारियों को और ज्यादा जानकारी दी जाएगी.

कर्मचारियों को कैसे मिलेगी जानकारी

Meta ने कहा है कि 20 मई को जिन कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, उन्हें उनके ऑफिस और पर्सनल ईमेल पर जानकारी भेजी जाएगी. कंपनी ने कर्मचारियों से अपना पर्सनल ईमेल अपडेट रखने को भी कहा है. कंपनी ने यह भी माना कि यह खबर कर्मचारियों के लिए परेशान करने वाली है, लेकिन मीडिया में खबर लीक होने के बाद कंपनी ने जल्दी जानकारी साझा करने का फैसला किया.

आखिर क्यों हो रही है छंटनी

Meta के CEO Mark Zuckerberg का कहना है कि कंपनी अब ऐसी टीम बनाना चाहती है जो छोटी हो लेकिन ज्यादा काम कर सके. उनके मुताबिक AI की मदद से अब छोटे ग्रुप या अकेला व्यक्ति भी वह काम कर सकता है, जिसके लिए पहले बड़ी टीम और कई महीने लगते थे. कंपनी का कहना है कि AI प्रोडक्ट डेवलपमेंट को तेजी से बदल रहा है और Meta अब AI आधारित भविष्य पर ज्यादा फोकस कर रही है.

क्या AI लोगों की नौकरी छीन लेगा

मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि AI लोगों की जगह नहीं लेगा, बल्कि कर्मचारियों को ज्यादा प्रोडक्टिव बनाएगा. हालांकि कंपनी के कदम से यह साफ है कि Meta अब कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा काम करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है. Meta इस साल रिकॉर्ड स्तर पर खर्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 125 से 145 अरब डॉलर तक निवेश कर सकती है.

इसे भी पढ़ें- मोदी की एक अपील और बुरी तरह टूट गए ज्वेलरी स्टॉक्स! Titan-Kalyan Jewellers जैसे सभी दिग्गज धड़ाम