Sony का नया फ्लैगशिप फोन आने को तैयार, Xperia 1 VIII में मिल सकते हैं जबरदस्त कैमरा फीचर्स; जानें कीमत
Sony ने आधिकारिक तौर पर 13 मई को एक लॉन्च इवेंट का ऐलान किया है. माना जा रहा है कि इस इवेंट में नया Sony Xperia 1 VIII पेश किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने अभी फोन का नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीजर और लीक रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि यह Xperia 1 सीरीज का अगला फ्लैगशिप मॉडल हो सकता है.
Sony Xperia Launch Date: जापानी टेक कंपनी Sony जल्द अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 13 मई को एक लॉन्च इवेंट का ऐलान किया है. माना जा रहा है कि इस इवेंट में नया Sony Xperia 1 VIII पेश किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने अभी फोन का नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीजर और लीक रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि यह Xperia 1 सीरीज का अगला फ्लैगशिप मॉडल हो सकता है.
Sony के टीजर वीडियो में “Next ONE is coming” टैगलाइन दिखाई गई है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह Xperia 1 लाइनअप का नया फोन होगा. इसके साथ ही कंपनी की वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक दिखाई गई है.
कैमरा डिजाइन बना चर्चा का विषय
- टीजर में फोन के कैमरा मॉड्यूल की डिजाइन दिखाई गई है.
- फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें कैमरा सेंसर उल्टे “L” शेप में लगाए गए हैं.
- यह डिजाइन हाल ही में लीक हुए Xperia 1 VIII रेंडर्स से काफी मिलता-जुलता है.
क्या हो सकते हैं फीचर्स
- लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.5 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले मिल सकता है.
- फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा.
- Gadgets 360 की रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है.
- Sony अपने कैमरा टेक्नोलॉजी के लिए पहले से ही मशहूर है, इसलिए इस फोन में फोटोग्राफी पर खास फोकस रहने की उम्मीद है.
यूरोप में इतनी हो सकती है कीमत
लीक जानकारी के मुताबिक, Xperia 1 VIII की कीमत यूरोप में करीब EUR 1,868 यानी लगभग ₹2 लाख तक हो सकती है.
हालांकि इस पैकेज में कंपनी के प्रीमियम वायरलेस हेडफोन भी शामिल बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन यूरोप में 26 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है. फोन को Garnet Red, Graphite Black और Lolite Silver जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है.
इसे जरूर पढ़ें: मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 3 फ्री शेयर, 7 महीने में 426% उछला स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Vivo X Fold 6 लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 1TB स्टोरेज के साथ आया नया फोल्डेबल स्मार्टफोन
मार्केट एक्सपर्ट नहीं, अब Google का यह ऐप बताएगा शेयरों में हलचल की वजह, जानें कैसे करें इस्तेमाल
RBI का बड़ा फैसला! ₹50000 तक के डिजिटल फ्रॉड के शिकार ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा, जानें क्लेम का तरीका
