Meta में ‘महाछंटनी’, 20 मई से 8000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI बनी बड़ी वजह, 2.31% टूटे स्टॉक
दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta ने लागत घटाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. कंपनी करीब 8,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी और 6,000 खाली पदों को भी खत्म करेगी. यह कदम 20 मई से शुरू होगा, जिससे हजारों कर्मचारियों पर असर पड़ेगा.
Meta Layoff News: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है. कंपनी करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है और 6,000 खाली पदों को भी भरने से रोक दिया गया है. यह कदम कंपनी के खर्च कम करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारी निवेश के बीच उठाया गया है.
AI पर फोकस बढ़ा, नौकरियां घटीं
Meta अब तेजी से AI पर ध्यान दे रही है. कंपनी का मानना है कि भविष्य में AI ही उसके बिजनेस को आगे बढ़ाएगा. इसी वजह से कंपनी अपने खर्चों को बैलेंस करते हुए कर्मचारियों की संख्या कम कर रही है. CEO Mark Zuckerberg पहले ही कह चुके हैं कि आने वाले समय में AI काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा.
भारी निवेश के चलते लिया फैसला
Meta ने 2025 में करीब 72 अरब डॉलर खर्च किए, जिसमें डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं. 2026 में यह खर्च 115 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. कंपनी AI रिसर्च और नए टैलेंट पर भी लगातार पैसा लगा रही है. ऐसे में लागत कम करने के लिए छंटनी को जरूरी बताया जा रहा है.
कर्मचारियों को मिलेगा मुआवजा
कंपनी ने कहा है कि जिन कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, उन्हें 16 हफ्तों यानी 2 महीने की बेस सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा हर साल की नौकरी के हिसाब से 2 हफ्तों की अतिरिक्त सैलरी भी मिलेगी. अमेरिका के बाहर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी इसी तरह के पैकेज दिए जाएंगे.
टेक इंडस्ट्री में बढ़ती छंटनी
Meta अकेली कंपनी नहीं है जो छंटनी कर रही है. दूसरी बड़ी टेक कंपनियां भी लागत घटाने और AI पर फोकस बढ़ाने के लिए इसी तरह के कदम उठा रही हैं. Meta के इस फैसले के बाद उसके शेयर में भी करीब 2.31% की गिरावट देखी गई. इससे साफ है कि AI की दौड़ में आगे रहने के लिए कंपनियां बड़े बदलाव कर रही हैं और इसका सीधा असर नौकरियों पर पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: Meta में ‘महाछंटनी’ की तैयारी! 8,000 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, 20 May बन सकता है काला दिन, AI बना बड़ी वजह
Latest Stories
TCS से Tech Mahindra तक… IT सेक्टर में नौकरियों पर ब्रेक! FY26 में टॉप कंपनियों की भर्ती घटी, फ्रेशर्स के लिए मुश्किल वक्त
Q4FY26 में Infosys में कम हुआ 8440 स्टाफ, फ्रेशर्स को लेकर कंपनी का ये है प्लान; जानें कितने लाख लोग कर रहे हैं काम
Infosys Q4 Results: मुनाफा 21 फीसदी बढ़कर 8,501 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 13% का उछाल
