नहीं थम रहा लेऑफ का दौर, Oracle करने जा रही 30000 कर्मचारियों की छंटनी! 2025 में भी 10000 लोगों को किया था बाहर
दिग्गज कंपनी Oracle के सामने मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं. रिपोर्टों के मुताबिक बैंक अब AI से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए कर्ज देने में सतर्क हो गए हैं. इसका असर सीधे कंपनी की स्कीम और खर्चों पर पड़ रहा है. इसी दबाव के बीच Oracle में बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म होने की आशंका जताई जा रही है.
Oracle Layoff: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के दौर में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां नए डेटा सेंटर बनाने और क्लाउड क्षमता बढ़ाने पर अरबों डॉलर खर्च कर रही हैं. लेकिन अब इसी रेस में उतरी एक दिग्गज कंपनी Oracle के सामने मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं. रिपोर्टों के मुताबिक बैंक अब AI से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए कर्ज देने में सतर्क हो गए हैं. इसका असर सीधे कंपनी की स्कीम और खर्चों पर पड़ रहा है. इसी दबाव के बीच Oracle में बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म होने की आशंका जताई जा रही है. अगर ऐसा हुआ तो यह हाल के सालों में कंपनी की सबसे बड़ी छंटनी होगी.
30000 तक नौकरियों में कटौती पर विचार
CIO इन्वेस्टमेंट बैंक TD Cowan के अनुसार Oracle 20000 से 30000 कर्मचारियों की छंटनी पर विचार कर रही है. बताया गया है कि अमेरिकी बैंक कंपनी के AI डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स को लेकर कर्ज देने से पीछे हट रहे हैं. इससे Oracle के लिए पूंजी जुटाना महंगा और मुश्किल हो गया है. एक्सपर्ट का कहना है कि इतनी बड़ी छंटनी से कंपनी को 8 से 10 अरब डॉलर तक की नकदी बचाने में मदद मिल सकती है. फिलहाल Oracle ने इन खबरों पर कोई ऑफिसियल बयान नहीं दिया है.
AI इंफ्रास्ट्रक्चर बना चिंता की वजह
रिपोर्ट में कहा गया है कि Oracle को अपने AI डेटा सेंटर नेटवर्क के लिए करीब 156 अरब डॉलर तक खर्च करना पड़ सकता है. निवेशक और बैंक दोनों ही इस भारी रकम को लेकर सवाल उठा रहे हैं. जैसे-जैसे बैंक पीछे हट रहे हैं, वैसे-वैसे उधार लेने की लागत भी तेजी से बढ़ी है. सितंबर के बाद से डेटा सेंटर फाइनेंसिंग पर लगने वाला ब्याज लगभग दोगुना हो चुका है. इससे कई नए प्रोजेक्ट अटक गए हैं.
Cerner बेचने पर भी सोच-विचार
छंटनी के अलावा Oracle अपने हेल्थकेयर IT कारोबार Cerner को बेचने पर भी विचार कर रही है. कंपनी ने इसे साल 2022 में करीब 28 अरब डॉलर में खरीदा था. अगर यह डील होता है तो इसे Oracle की रणनीति में बड़ा बदलाव माना जाएगा. Cerner को खरीदने के बाद भी वहां कई बार नौकरियों में कटौती हो चुकी है, खासकर अमेरिकी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी दिक्कतों के चलते.
पहले भी हो चुकी है बड़ी कटौती
अगर इस बार छंटनी होती है तो यह हाल के सालों में Oracle की सबसे बड़ी कार्रवाई होगी. साल 2025 के आखिर में कंपनी ने पहले ही करीब 10000 नौकरियां खत्म की थीं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ बड़े ग्राहक अब दूसरी कंपनियों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे Oracle पर और दबाव बढ़ सकता है. Oracle के संस्थापक की संपत्ति में भी हाल के दिनों में गिरावट आई है. एक दिन में उनकी दौलत अरबों डॉलर घटने की खबर है.
बजट क्विज खेलने के लिए यहां क्लिक करें.
इसे भी पढ़ें- Black Sunday: बजट नहीं आया बाजार को रास! सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा टूटा; निवेशकों के डूबे ₹10 लाख करोड़
Latest Stories
18 साल पहले जब धोनी ने जीता था वर्ल्ड कप, तब टीम इंडिया को कितनी मिली थी प्राइज मनी; रोहित की टाम को मिलें थे ₹125 करोड़
Apple जैसी कंपनियों को 5 साल की टैक्स छूट, सस्ते फोन और ज्यादा नौकरियों की उम्मीद; जानें सरकार का प्लान
Gold-Silver क्रैश के बीच तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट Brent और WTI क्रूड 5% तक लुढ़के; जानें क्या हैं वजह
जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, PMI बढ़कर 55.4 पर पहुंचा
