शुक्रवार को इन 3 स्टॉक्स पर लगाएं दांव, ब्रोकरेज ने दिया टारगेट प्राइस; जानें कहां तक जाएगा शेयर

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच Endurance Technologies, Aditya Birla Sun Life AMC और Jana Small Finance Bank जैसे स्टॉक्स में मजबूत टेक्निकल ब्रेकआउट देखने को मिला है. चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल एनालिस्ट के अनुसार इन स्टॉक्स में बुलिश मोमेंटम, मजबूत बाइंग इंटरेस्ट और अहम ईएमए लेवल्स के ऊपर कारोबार होने के संकेत मिल रहे हैं. ब्रोकरेज ने इन शेयरों के लिए टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस भी बताए हैं.

शेयर मार्केट Image Credit: Money9 Live

Choice Broking Stocks: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई स्टॉक्स में मजबूत टेक्निकल ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है. चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह के अनुसार कुछ चुनिंदा स्टॉक्स ने लंबे कंसोलिडेशन फेज के बाद तेजी के संकेत दिए हैं. इनमें Endurance Technologies Limited, Aditya Birla Sun Life AMC Limited और Jana Small Finance Bank Limited शामिल हैं. एनालिस्ट्स का मानना है कि इन स्टॉक्स में आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है.

Endurance Technologies Limited में मजबूत ब्रेकआउट

टेक्निकल एनालिस्ट के अनुसार Endurance Technologies Limited ने लंबे समय तक कंसोलिडेशन में रहने के बाद मजबूत ब्रेकआउट दिया है. स्टॉक फिलहाल करीब 2619 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है और चार्ट पर नई बुलिश मोमेंटम दिखाई दे रही है. स्टॉक ने कई महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस लेवल्स को पार कर लिया है और इसमें खरीदारी की रुचि भी मजबूत हुई है. यह अपने 20-डे, 50-डे और 100-डे ईएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है.

इसके साथ ही स्टॉक ने मौजूदा सत्र में 200-डे ईएमए स्तर को भी दोबारा हासिल कर लिया है, जिसे ट्रेंड रिवर्सल का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. एनालिस्ट के मुताबिक, जब तक स्टॉक 2496 रुपये के स्टॉप लॉस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक तेजी का ढांचा मजबूत माना जाएगा. आने वाले समय में इसमें 2800 रुपये तक का लक्ष्य देखने को मिल सकता है.

  • करेंट मार्केट प्राइस: ₹2,619
  • टारगेट प्राइस: ₹2,800
  • स्टॉप लॉस: ₹2,496

Aditya Birla Sun Life AMC Limited में हायर हाई-हायर लो पैटर्न

Aditya Birla Sun Life AMC Limited में भी लगातार तेजी का रुझान बना हुआ है. स्टॉक फिलहाल करीब 1068 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार स्टॉक लगातार हायर हाई और हायर लो पैटर्न बना रहा है, जो मजबूत बाइंग इंटरेस्ट का संकेत देता है.

यह अपने 20-डे, 50-डे, 100-डे और 200-डे ईएमए के ऊपर बना हुआ है, जिससे लॉन्ग-टर्म ट्रेंड मजबूत दिखाई दे रहा है. हाल के दिनों में ब्रेकआउट जोन के आसपास कंसोलिडेशन देखने को मिला है, जिसे कमजोरी नहीं बल्कि अक्युमुलेशन माना जा रहा है. एनालिस्ट्स का कहना है कि यदि स्टॉक 1018 रुपये के स्तर के ऊपर बना रहता है, तो इसमें 1150 रुपये तक की तेजी संभव है.

  • करेंट मार्केट प्राइस: ₹1,068
  • टारगेट प्राइस: ₹1,150
  • स्टॉप लॉस: ₹1,018

Jana Small Finance Bank Limited में लौटी तेजी

Jana Small Finance Bank Limited में भी लंबे करेक्शन के बाद मजबूत वापसी देखने को मिली है. स्टॉक फिलहाल करीब 498 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. टेक्निकल चार्ट्स पर यह स्टॉक हाल ही में अपने कंसोलिडेशन रेंज के ऊपर ब्रेकआउट देता दिखाई दिया है.

इसके साथ प्राइस एक्शन और बाइंग पार्टिसिपेशन में भी सुधार दर्ज किया गया है. एनालिस्ट के अनुसार 490 रुपये के रेजिस्टेंस जोन के ऊपर निकलना इस बात का संकेत है कि ऊंचे स्तरों पर भी नई खरीदारी आ रही है. यदि स्टॉक 477 रुपये के स्टॉप लॉस स्तर के ऊपर बना रहता है, तो इसमें 530 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है.

  • करेंट मार्केट प्राइस: ₹498
  • टारगेट प्राइस: ₹530
  • स्टॉप लॉस: ₹477

यह भी पढ़ें: Nifty Outlook May 15: शुक्रवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल? एक्सपर्ट्स से समझें किस लेवल पर है सपोर्ट बेस

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.