जहां बनती है Range Rover जैसी लग्जरी गाड़ियां, उसी सोलिहुल प्लांट में प्रोडक्शन हुआ ठप; जानें पूरी वजह
Jaguar Land Rover ने अपने UK के सोलिहुल प्लांट में कुछ समय के लिए प्रोडक्शन रोक दिया है. यह प्लांट कंपनी के लिए काफी अहम है, जहां Range Rover जैसी लग्जरी गाड़ियां बनती हैं. अचानक प्रोडक्शन रुकने की वजह सप्लाई में आई दिक्कत बताई जा रही है.
Jaguar Land Rover Production: ऑटो सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. Jaguar Land Rover ने अपने UK के सोलिहुल प्लांट में कुछ समय के लिए प्रोडक्शन रोक दिया है. यह प्लांट कंपनी के लिए काफी अहम है, जहां Range Rover जैसी लग्जरी गाड़ियां बनती हैं. अचानक प्रोडक्शन रुकने की वजह सप्लाई में आई दिक्कत बताई जा रही है. हालांकि कंपनी का कहना है कि यह रुकावट ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और इससे बिजनेस पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा.
क्यों रुका प्रोडक्शन
Jaguar Land Rover ने बताया कि एक सप्लायर से पार्ट्स की सप्लाई में दिक्कत आई है. इसी वजह से सोलिहुल प्लांट की कुछ प्रोडक्शन लाइन को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. Auto car की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह रुकावट दो हफ्ते से कम समय के लिए हो सकती है. इस दौरान कंपनी का पहले से तय छुट्टी का समय भी शामिल है, जिससे असर कम रहेगा.
पहले भी हो चुकी है दिक्कत
यह पहली बार नहीं है जब इस प्लांट में काम रुका हो. पिछले साल सितंबर में साइबर अटैक की वजह से कंपनी को करीब 6 हफ्ते तक प्रोडक्शन बंद करना पड़ा था. उस समय कंपनी को हर दिन करोड़ों का नुकसान हुआ था. कंपनी को उम्मीद है कि जल्द ही प्रोडक्शन फिर से सामान्य हो जाएगा. आपके बता दें कि यह रुकावट दो हफ्ते से कम समय के लिए हो सकती है.
कंपनी ने क्या कहा
Tata Motors ने कहा है कि इस बार की रुकावट से कंपनी के कामकाज या कमाई पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. साथ ही कंपनी लगातार सप्लायर से बात कर रही है ताकि समस्या जल्द सुलझ सके. कंपनी ने साफ किया है कि इस फैसले का कर्मचारियों पर कोई असर नहीं होगा. सभी कर्मचारी पहले की तरह काम पर आते रहेंगे. यह एक अस्थायी समस्या है जो सप्लाई में दिक्कत की वजह से आई है.
यह भी पढ़ें: DAC Approval से डिफेंस सेक्टर के बुरे दिन खत्म? 8% तक उछला Ideaforge Tech, जानें HAL-BEL-GRSE का हाल
Latest Stories
Tata Sierra vs Creta: ₹20 लाख की रेंज में हैं इनके टॉप मॉडल्स, जानें कहां मिल रहा आपको दमदार फीचर्स
Creta को मिलेगी चुनौती! दिवाली से पहले आ रही 3 नई SUV; बाजार में बढ़ेगी हलचल
Volkswagen ला रही नई Taigun फेसलिफ्ट, 9 अप्रैल को होगा बड़ा खुलासा; क्या Creta-Seltos की टेंशन बढ़ेगी?
