क्या कार का AC सच में बढ़ा देता है पेट्रोल खर्च, आपकी जेब पर कितना डालता है असर; समझिए पूरा गणित
कार में एयर कंडीशनर चलाने से इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे फ्यूल खपत बढ़ सकती है. सामान्य तौर पर AC चलाने से माइलेज में 10 फीसदी तक कमी आ सकती है, जबकि भारी ट्रैफिक में यह असर 20 फीसदी तक पहुंच सकता है. हालांकि हाईवे पर तेज रफ्तार में खिड़की खोलकर गाडी चलाने से ज्यादा ईंधन खर्च हो सकता है.
Car AC Fuel Consumption: गर्मी के मौसम में कार चलाते समय एयर कंडीशनर का इस्तेमाल लगभग हर ड्राइवर करता है, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या AC चलाने से पेट्रोल या डीजल की खपत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. जानकारों के मुताबिक कार का AC इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे फ्यूल एफिशिएंसी कम हो सकती है. खासकर शहर के ट्रैफिक में इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है. हालांकि हाईवे पर कुछ परिस्थितियों में AC चलाना खिड़की खोलकर गाड़ी चलाने से ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है. मॉडर्न कारों में नई टेक्निक के कारण यह नुकसान पहले के मुकाबले कम हुआ है.
AC चलाने से क्यों बढ़ती है फ्यूल कंजप्शन
कार का एयर कंडीशनर चलने पर इंजन को कंप्रेसर को भी कंजप्शन देनी पड़ती है. इससे इंजन पर अतिरिक्त दबाव आता है और गाड़ी ज्यादा ईंधन खर्च करती है. सामान्य स्थिति में AC के कारण फ्यूल एफिशिएंसी में करीब 10 फीसदी तक कमी आ सकती है. यह असर मौसम, गाड़ी के आकार और ड्राइविंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है.

हाईवे पर खिड़की खोलना पड़ सकता है महंगा
कई लोग पेट्रोल बचाने के लिए AC बंद कर खिड़की खोलकर गाड़ी चलाते हैं. लेकिन 80 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा रफ्तार पर ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. खुली खिड़की के कारण हवा का दबाव बढ़ता है और इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में हाईवे पर AC चलाना कई बार ज्यादा फायदेमंद साबित होता है.
यह भी पढ़ें- Honda City Facelift में मिलेगा नया लुक और हाईटेक फीचर्स, लॉन्च से पहले डिटेल आई सामने
खड़ी गाड़ी में AC चलाने से होता है ज्यादा नुकसान
अगर गाड़ी खड़ी है और इंजन चालू रखकर AC चलाया जा रहा है तो ईंधन की खपत तेजी से बढ़ती है. सामान्य तौर पर एक कार एक घंटे तक खड़े रहने पर करीब एक लीटर ईंधन खर्च कर सकती है. इसलिए ट्रैफिक या इंतजार के दौरान लंबे समय तक इंजन चालू रखना जेब पर भारी पड़ सकता है.
शहर के ट्रैफिक में सबसे ज्यादा असर
भारी ट्रैफिक और बार- बार रुकने वाली ड्राइविंग में AC सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. कम स्पीड पर इंजन को केबिन ठंडा रखने के लिए अधिक पावर देनी पड़ती है. इससे फ्यूल एफिशिएंसी में 20 फीसदी तक गिरावट आ सकती है. यही वजह है कि शहर में रोजाना सफर करने वाले लोगों का मासिक ईंधन खर्च काफी बढ़ जाता है.
नई कारों में कम हुआ असर
आधुनिक कारों में अब एडवांस कंप्रेसर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये सिस्टम जरूरत के हिसाब से ही काम करते हैं और लगातार पूरी कैपेसिटी पर नहीं चलते. इससे नई कारों में AC चलाने पर फ्यूल एफिशिएंसी पर असर घटकर करीब 5 फीसदी तक रह गया है.
ईंधन बचाने के आसान तरीके
जानकार सलाह देते हैं कि गर्म कार में बैठते ही पहले दो मिनट खिडकियां खोल देनी चाहिए ताकि गर्म हवा बाहर निकल जाए. इससे AC पर शुरुआती दबाव कम होता है और कम ईंधन खर्च होता है. हल्के मौसम में केवल ब्लोअर फैन का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद माना जाता है. स्मार्ट तरीके से AC का इस्तेमाल करने पर हर महीने हजारों रुपये तक की बचत की जा सकती है.
Latest Stories
लॉन्च से पहले दिखी 2026 Bajaj Pulsar 125, मिलेगा TFT डिस्प्ले
3.1 सेकंड में पकड़ लेती है 100 की रफ्तार! पेश हुई Aston Martin की सबसे पावरफुल कार Valen
रियर मसाज सीट, 360 डिग्री कैमरा और Gemini AI, Skoda Slavia Facelift से उठा पर्दा
