E20 पेट्रोल भरवाने वालों के लिए चेतावनी! पुरानी कार में हुआ नुकसान तो इंश्योरेंस क्लेम हो सकता है खारिज

देश की बड़ी बीमा कंपनी ICICI Lombard ने अपने ब्लॉग में चेतावनी दी है कि E20 पेट्रोल के कारण पुरानी और Non-conducive कारों में होने वाले नुकसान के मामलों में इंश्योरेंस क्लेम खारिज किया जा सकता है. E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत सामान्य पेट्रोल होता है. भारत में अप्रैल 2023 से वाहन कंपनियों ने E20 के conducive कार और दोपहिया वाहन बेचना शुरू किया था.

एथेनॉल Image Credit: @AI/Money9live

ICICI Lombard Insurance: अगर आपकी कार अप्रैल 2023 से पहले खरीदी गई है और आप उसमें E20 पेट्रोल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. देश की बड़ी बीमा कंपनी ICICI Lombard ने अपने ब्लॉग में चेतावनी दी है कि E20 पेट्रोल के कारण पुरानी और Non-conducive कारों में होने वाले नुकसान के मामलों में इंश्योरेंस क्लेम खारिज किया जा सकता है. कंपनी का अपने ब्लॉग के माध्यम से कहना है कि यदि कोई वाहन E20 ईंधन के लिए तैयार नहीं है और फिर भी उसमें इस ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है, तो इसे वाहन का गलत उपयोग या लापरवाही माना जा सकता है.

सोर्स: ICICI Lombard Blog

क्या है E20 पेट्रोल?

E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत सामान्य पेट्रोल होता है. भारत में अप्रैल 2023 से वाहन कंपनियों ने E20 के conducive कार और दोपहिया वाहन बेचना शुरू किया था. इससे पहले बिके अधिकांश वाहन E20 के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे.

ICICI Lombard ने अपने ब्लॉग कहा कि जिस वाहन को E20 ईंधन के लिए नहीं बनाया गया है, उसमें इस पेट्रोल का उपयोग जोखिम भरा हो सकता है. कंपनी ने कहा कि ऐसी स्थिति में होने वाले नुकसान को गलत उपयोग या लापरवाही के रूप में देखा जा सकता है.

इस वजह से बीमा क्लेम की जांच अलग तरीके से की जा सकती है और दावा खारिज भी हो सकता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने इसके लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की है. कंपनी ने अपने ब्लॉग के जरिए बस यह सुझाव दिया है जो हर कार यूजर्स के बेहद अहम है.

कार को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है E20?

बीमा कंपनी के मुताबिक एथेनॉल में जंग पैदा करने वाले गुण होते हैं. पुराने वाहनों में यह रबर की सील, फ्यूल पाइप और इंजन के कुछ हिस्सों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह नुकसान तुरंत दिखाई नहीं देता. यह समय के साथ बढ़ता है और बाद में बड़ी समस्या बन सकता है.

इंश्योरेंस क्लेम पर क्यों पड़ सकता है असर?

  • कंपनी ने अपने ब्लॉग में कहा कि सामान्य मोटर बीमा पॉलिसी अक्सर ऐसे नुकसान को कवर नहीं करती जो धीरे-धीरे समय के साथ बढ़े हों.
  • अधिकतर इंजन प्रोटेक्शन कवर पानी घुसने या तेल रिसाव जैसी समस्याओं के लिए होते हैं.
  • ईंधन से होने वाले रासायनिक नुकसान को इनमें शामिल नहीं किया जाता.
  • ICICI Lombard ने अपने ब्लॉग के माध्यम से यह सलाह दी है कि वाहन मालिक अपनी कार का मैनुअल जरूर पढ़ें.
  • अगर वाहन E20 के लिए उपयुक्त नहीं है तो उसके डीलर या कंपनी से जानकारी लें और उसी के अनुसार ईंधन का इस्तेमाल करें.
सोर्स: ICICI Lombard

यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान में हुआ समझौता, शुक्रवार से खुलेगा होर्मुज, जानें किन शर्तो पर बनी बात