350cc की बाइक खरीदने का है मन, कितनी आएगी Honda CB350 और Royal Enfield Classic 350 की EMI, देखें कैलकुलेशन

Honda CB350 H'ness और Royal Enfield Classic 350 भारत के लोकप्रिय 350cc सेगमेंट की रेट्रो बाइक्स हैं. 9.5% ब्याज दर और 100% एक्स-शोरूम कीमत के लोन पर 12 और 24 महीने की अवधि के लिए EMI की तुलना की गई है जिसमें Honda की EMI Classic 350 के मुकाबले थोड़ी कम पड़ती है.

बाइक EMI Image Credit: money9live

भारतीय बाजार में 350cc सेगमेंट की बाइक्स काफी लोकप्रिय हैं. इस सेगमेंट में Honda CB350 H’ness और Royal Enfield Classic 350 दो ऐसी मोटरसाइकिलें हैं जिन्हें रेट्रो डिजाइन, दमदार इंजन और आरामदायक राइड के लिए काफी पसंद किया जाता है. ये दोनों बाइक्स उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ लंबी हाइवे राइड के लिए भी भरोसेमंद बाइक चाहते हैं. हालांकि बाइक खरीदते समय कीमत के साथ-साथ मंथली EMI भी एक अहम फैक्टर होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए हमने दोनों बाइक्स की EMI की एक सरल तुलना की है. अगर आप इन बाइक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको यह समझते में आसानी होती है कि किस बाइक के लिए हर महीने कितनी किस्त देनी पड़ सकती है.

EMI कैलकुलेशन

इस तुलना में Honda CB350 H’ness DLX Pro Chrome और Royal Enfield Classic 350 Emerald वेरिएंट को शामिल किया गया है. EMI की कैलकुलेशन 9.5% ब्याज दर, 100% एक्स-शोरूम कीमत के लोन और 12 व 24 महीने की अवधि को आधार बनाकर की गई है.

मॉडलएक्स-शोरूम कीमतलोन राशिब्याज दरअवधिमासिक EMIकुल ब्याज
Honda CB350 H’ness DLX Pro Chrome₹1,97,003₹1,97,0039.5%12 महीने₹17,274₹10,284
Honda CB350 H’ness DLX Pro Chrome₹1,97,003₹1,97,0039.5%24 महीने₹9,045₹20,084
Royal Enfield Classic 350 (Emerald)₹2,17,585₹2,17,5859.5%12 महीने₹19,079₹11,358
Royal Enfield Classic 350 (Emerald)₹2,17,585₹2,17,5859.5%24 महीने₹9,990₹22,182

EMI में कितना फर्क

अगर 12 महीने की अवधि के लिए लोन लिया जाए तो Honda CB350 H’ness की मासिक EMI करीब ₹17,274 बनती है. वहीं Royal Enfield Classic 350 के लिए हर महीने लगभग ₹19,079 चुकाने पड़ सकते हैं. अगर लोन की अवधि को 24 महीने तक बढ़ा दिया जाए तो Honda CB350 H’ness की EMI घटकर करीब ₹9,045 रह जाती है जबकि Classic 350 की EMI लगभग ₹9,990 हो जाती है.

ध्यान रखने वाली बात

यह EMI एक अनुमानित कैलकुलेशन है. वास्तविक EMI कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे कि डाउन पेमेंट, बैंक की ब्याज दर, लोन अवधि और प्रोसेसिंग फीस आदि. इसलिए बाइक खरीदने से पहले अपने बैंक या फाइनेंस कंपनी से सही EMI जरूर पता कर लें.

इसे भी पढ़ें: ₹49,999 में आया TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 86 किमी रेंज और कई स्मार्ट फीचर, जानिए कीमत और रेंज