Renault ने भारत में लॉन्च की नई Duster, शुरुआती कीमत 10.29 लाख, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

Renault ने भारत में अपनी नई Duster को लॉन्च कर दिया है. इस नई SUV को 5 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके अलावा एक iconic launch edition भी लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹10.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है. आइये इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों पर नजर डालते हैं.

नई डस्टर Image Credit: Renault

Renault Duster Launch: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Renault ने अपनी नई Duster भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस नई SUV को 5 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. नई Duster को पहले से ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है. आइये जानते है कि कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत क्या रखी है और इसके साथ क्या कुछ ऑफर किया जा रहा है.

शुरुआती कीमत ₹10.29 लाख

नई Renault Duster 2026 की शुरुआती कीमत ₹10.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. Duster के बेस मॉडल को authentic नाम दिया गया है और इस SUV का सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत 18.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

सभी वेरिएंट्स की कीमतें

वेरिएंट1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल (MT)1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड (MT)1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड (DCT)
Authentic₹10.29 लाख
Evolution₹11.69 लाख₹12.99 लाख₹14.49 लाख
Techno₹13.49 लाख₹14.49 लाख₹15.89 लाख
Techno+₹15.29 लाख₹16.69 लाख
Iconic Edition₹16.99 लाख₹18.49 लाख

इसके अलावा एक स्पेशल iconic launch edition भी लॉन्च किया गया है.

इंटीरियर और फीचर्स

  • डिजाइन की बात करें तो नई Duster पहले से ज्यादा मजबूत और आकर्षक नजर आती है. इसमें ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, LED हेडलैंप, 18-इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और कनेक्टेड LED टेललैंप दिए गए हैं, जो इसे एक मॉडर्न SUV लुक देते हैं.
  • इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव किया गया है. इसमें ड्यूल-स्क्रीन सेटअप, नया डैशबोर्ड डिजाइन और प्रीमियम फिनिश दी गई है. Iconic Edition में खास ब्लैक-ग्रीन थीम देखने को मिलती है.
  • फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

इंजन ऑप्शन

इंजन1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड1.8 लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड
ट्रांसमिशन6-स्पीड मैनुअल6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड DCT8-स्पीड DHT
पावर (PS)100 PS163 PS160 PS*
टॉर्क (Nm)160 Nm280 NmTBA
ड्राइवट्रेनफ्रंट-व्हील ड्राइवफ्रंट-व्हील ड्राइवTBA

सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड

सेफ्टी के लिहाज से भी Duster काफी मजबूत बनी है:

• Level-2 ADAS
• 6 एयरबैग
• 360 डिग्री कैमरा
• इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
• फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
• इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

इसे भी पढ़ें: मार्च में Tata की कारों पर मिल रहा बंपर ऑफर! Tiago से लेकर Harrier-Safari पर ₹95000 तक की छूट