Closing Bell: लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; IT और FMCG शेयरों में दबाव
निफ्टी में Eternal, Tata Steel, M&M, HDFC Life और Bharat Electronics टॉप गेनर्स रहे. वहीं Wipro, Tata Consumer, Infosys, Cipla और ITC में गिरावट देखने को मिली. सेक्टोरल आधार पर FMCG और IT को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, ऑटो, इंफ्रा, मीडिया, मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में 1 से 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई.
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी रिकवरी देखने को मिली. कारोबार के अंत में निफ्टी 172.35 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 23,581.15 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं सेंसेक्स 568 अंक यानी 0.75 फीसदी चढ़कर 76,070.84 पर बंद हुआ. निफ्टी में Eternal, Tata Steel और Mahindra & Mahindra के शेयर टॉप गेनर्स रहे. सेक्टोरल आधार पर FMCG और IT को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए.
ब्रॉडर मार्केट का हाल
ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली. Nifty Midcap और Nifty Smallcap इंडेक्स क्रमशः 1.07 फीसदी और 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty Metal और Nifty Auto ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि Nifty IT और Nifty FMCG इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली.

गेनर-लूजर और सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
निफ्टी में Eternal, Tata Steel, M&M, HDFC Life और Bharat Electronics टॉप गेनर्स रहे. वहीं Wipro, Tata Consumer, Infosys, Cipla और ITC में गिरावट देखने को मिली. सेक्टोरल आधार पर FMCG और IT को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, ऑटो, इंफ्रा, मीडिया, मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में 1 से 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

क्या है एक्सपर्ट की राय?
SBI Securities के टेक्निकल और डेरिवेटिव हेड, सुदीप शाह के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,710–23,740 का रेंज निकट अवधि में मजबूत रेजिस्टेंस जोन के रूप में काम कर सकता है. अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर टिकाऊ ब्रेकआउट देता है, तो मौजूदा पुलबैक रैली आगे बढ़ते हुए 23,900 के स्तर तक जा सकती है. वहीं, नीचे की ओर 23,400–23,350 का दायरा अहम सपोर्ट जोन बना हुआ है.
कैसा रहा था कल का बाजार?
भारतीय शेयर बाजार ने 16 मार्च को तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद जोरदार वापसी की और बढ़त के साथ बंद हुआ. ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी से बाजार को अच्छा सहारा मिला. दिन के अंत में निफ्टी 257.70 अंक की तेजी के साथ 23,408.80 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 938 अंक चढ़कर 75,502.85 के स्तर पर पहुंच गया. इस दौरान Nifty Midcap 100 में 0.43 फीसदी और Nifty Smallcap 100 में 0.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹1.72 से 500 पर पहुंचा शेयर, 5 साल में दिया 472% तक मल्टीबैगर रिटर्न, ‘Make In India’ से कंपनी को मिल रहा बूस्ट
कच्चे तेल की कीमतों में जारी उफान के बीच फीकी पड़ी चांदी की चमक, MCX पर एक दिन में करीब ₹15,000 गिरी कीमत
Nifty-Sensex 2 फीसदी से ज्यादा टूटे, तेल शेयर डूबे… फिर क्यों 12% उछला अडानी का ये स्टॉक?
