Maruti Suzuki को मिला ₹5786 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, कंपनी ने कहा- कोई असर नहीं पड़ेगा; दौड़ पड़े शेयर

Maruti Suzuki को FY23 के लिए ₹5,786 करोड़ का आयकर नोटिस मिला है. कंपनी इस आदेश को DRP में चुनौती देगी और कहा है कि इसका कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि मजबूत बिक्री और वित्तीय प्रदर्शन के बीच शेयर में भी बढ़त देखने को मिली.

मारुति सुजुकी टैक्स नोटिस Image Credit: Canva

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki India Limited (MSIL) को इनकम टैक्स विभाग से बड़ा नोटिस मिला है. कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ₹5,786 करोड़ का ड्राफ्ट असेसमेंट ऑर्डर जारी किया गया है. कंपनी ने BSE को इसकी जानकारी दी है. आइये जानते हैं कि कंपनी के शेयर पर इसका क्या असर पड़ा है और कंपनी इसके खिलाफ क्या कदम उठाएगी.

कंपनी पर क्या है आरोप?

Maruti Suzuki के मुताबिक, आयकर विभाग ने कंपनी की घोषित आय (Income Tax Return) में कुछ एडिशन और डिसअलाउंस प्रस्तावित किए हैं, जिनकी कुल राशि ₹57,864 मिलियन (करीब ₹5,786 करोड़) है.

सोर्स: BSE

कंपनी ने दिया स्पष्टीकरण

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ डिस्प्यूट रेजोल्यूशन पैनल (DRP) के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी. कंपनी ने साफ किया है कि इस नोटिस का उसके वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यानी फिलहाल यह सिर्फ एक ड्राफ्ट ऑर्डर है और अंतिम फैसला अभी बाकी है.

शेयर पर असर

इस खबर के बीच Maruti Suzuki के शेयर में मजबूती देखने को मिली. कंपनी का शेयर दोपहर 2:47 बजे करीब 1.95% बढ़कर 13002 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.

मजबूत फंडामेंटल्स बरकरार

कंपनी के हालिया वित्तीय प्रदर्शन भी मजबूत रहे हैं:

• Q3 में कुल टैक्स खर्च – ₹10,360 मिलियन
• कुल राजस्व – ₹667,769 मिलियन
• शुद्ध मुनाफा – ₹37,940 मिलियन

बिक्री में भी ग्रोथ

FY26 के पहले 9 महीनों में Maruti Suzuki ने 14.35 लाख से ज्यादा वाहन बेचे जो सालाना आधार पर 3.9% की बढ़ोतरी है.

• छोटी कार – 76,044 यूनिट
• कॉम्पैक्ट कार – 5,97,189 यूनिट
• मिड-साइज – 1,980 यूनिट
• यूटिलिटी व्हीकल – 5,41,266 यूनिट

आगे का आउटलुक

ET ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी राहुल भारती के हवाले से बताया कि चौथी तिमाही (Q4) का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है. हालांकि, उद्योग की ग्रोथ को लेकर कंपनी अगले कुछ महीनों में स्थिति का आकलन करेगी. फिलहाल कंपनी ने इंडस्ट्री के लिए करीब 7% की स्थिर ग्रोथ का अनुमान जताया है.

इसे भी पढ़ें: Ather Energy पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा- खरीद लें शेयर, आ सकती है 40% तक तेजी; जानें टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.