पुरानी Royal Enfield अब भी दौड़ेगी फुल स्पीड! E20 किट लॉन्च, जानें कितना खर्च और क्या मिलेगा फायदा
सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में E20 यानी 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल आम हो जाए. ऐसे में पुराने बाइक मॉडल्स को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे थे कि क्या उनकी बाइक इस नए फ्यूल के साथ सही चलेगी या नहीं. खासतौर पर Royal Enfield जैसी क्लासिक बाइक्स के यूजर्स इस बात को लेकर चिंतित थे. अब कंपनी ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए E20 कंपैटिबल किट लॉन्च की है.
Royal Enfield 350cc Bikes: भारत में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की मात्रा लगातार बढ़ाई जा रही है. सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में E20 यानी 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल आम हो जाए. ऐसे में पुराने बाइक मॉडल्स को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे थे कि क्या उनकी बाइक इस नए फ्यूल के साथ सही चलेगी या नहीं. खासतौर पर Royal Enfield जैसी क्लासिक बाइक्स के यूजर्स इस बात को लेकर चिंतित थे. अब कंपनी ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए E20 कंपैटिबल किट लॉन्च की है. यह किट खास तौर पर BS3 और BS4 वाले 350cc मॉडल्स के लिए बनाई गई है, ताकि पुरानी बाइक्स भी नए फ्यूल के साथ आसानी से चल सकें.
क्या है E20 किट
बाइक देखों के अनुसार Royal Enfield ने जो नई किट लॉन्च की है, उसका मकसद पुराने मॉडल्स को E20 पेट्रोल के लिए तैयार करना है. E20 पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे समय के साथ इंजन के कुछ पार्ट्स पर असर पड़ सकता है. इस किट में खास कार्ब्यूरेटर दिया गया है जो E20 फ्यूल के हिसाब से काम करता है. BS4 मॉडल्स के लिए इस कार्ब्यूरेटर की कीमत लगभग 4,010 रुपये रखी गई है. वहीं BS3 मॉडल्स के लिए इसकी कीमत करीब 3,042 रुपये है.
दूसरी किट में क्या मिलेगा
कंपनी ने एक और किट भी पेश की है. इसमें फ्यूल होज, O-रिंग, सील और रबर फिटिंग्स जैसे जरूरी पार्ट्स शामिल हैं. ये पार्ट्स E20 पेट्रोल के कारण होने वाले लीकेज या ब्लॉकेज की समस्या को रोकने में मदद करते हैं. इस किट की कीमत BS3 मॉडल्स के लिए करीब 1,692 रुपये और BS4 मॉडल्स के लिए 1,701 रुपये रखी गई है.
किन बाइक्स के लिए उपलब्ध
यह किट फिलहाल Royal Enfield के 350cc इंजन वाली कुछ पुरानी बाइक्स के लिए उपलब्ध है. इनमें Classic 350, Bullet 350, Thunderbird 350 और Electra जैसे मॉडल शामिल हैं. ये सभी बाइक पुराने UCE इंजन और कार्ब्यूरेटर के साथ आती हैं. हालांकि, अभी 500cc मॉडल्स के लिए कोई किट लॉन्च नहीं की गई है.
कैसे खरीदें और जरूरी जानकारी
कंपनी ने बताया है कि यह किट फिलहाल सभी जगह आसानी से उपलब्ध नहीं है. इसलिए बाइक मालिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने नजदीकी Royal Enfield सर्विस सेंटर से संपर्क करके इसकी उपलब्धता की जानकारी लें. E20 पेट्रोल के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए यह किट पुराने बाइक यूजर्स के लिए काफी जरूरी साबित हो सकती है. इससे बाइक की परफॉर्मेंस बनी रहती है और लंबे समय तक इंजन सुरक्षित रहता है.
ये भी पढ़ें- गिरावट के बाद मौका? 51% तक चढ़ सकता है Suzlon, ICICI Securities ने दोहराई BUY रेटिंग; जानें टारगेट प्राइस
