रोशनी, जगह और लॉक… कार पार्किंग के ये 5 नियम आपकी गाड़ी को रखेंगे पूरी तरह सेफ, रहें टेंशन फ्री

शहरों में हर दिन करीब 100 वाहन चोरी होने की खबर सामने आती है. गांवों में भी हाल कुछ खास अलग नहीं है. ऐसे में सिर्फ गाड़ी खरीदना ही काफी नहीं, उसे सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी हो गया है. अक्सर लोग जल्दबाजी या सुविधा के कारण गाड़ी गलत जगह पार्क कर देते हैं.

कार Image Credit: Getty image

Car Parking Tips: भारत में गाड़ी चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. शहरों में हर दिन करीब 100 वाहन चोरी होने की खबर सामने आती है. गांवों में भी हाल कुछ खास अलग नहीं है. ऐसे में सिर्फ गाड़ी खरीदना ही काफी नहीं, उसे सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी हो गया है. अक्सर लोग जल्दबाजी या सुविधा के कारण गाड़ी गलत जगह पार्क कर देते हैं. यही लापरवाही कई बार चोरी या नुकसान की वजह बन जाती है.

सही तरीके से पार्किंग करने से काफी हद तक जोखिम कम किया जा सकता है. अगर आप भी अपनी कार या बाइक को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान पार्किंग टिप्स अपनाना जरूरी है. इससे न सिर्फ आपकी गाड़ी सुरक्षित रहेगी, बल्कि आपको जुर्माने और झंझट से भी बचाएगा.

सही जगह पर ही करें पार्किंग

हमेशा गाड़ी को तय पार्किंग एरिया में ही खड़ा करें. गलत जगह पार्क करने पर Motor Vehicles (Amendment) Act, 2019 के तहत ₹5000 तक का जुर्माना लग सकता है. सही पार्किंग से चोरी और नुकसान का खतरा कम होता है.

रोशनी और भीड़ वाली जगह चुनें

गाड़ी हमेशा ऐसी जगह पार्क करें जहां रोशनी अच्छी हो और आसपास दूसरी गाड़ियां भी खड़ी हों. इससे चोरों के लिए गाड़ी तक पहुंचना मुश्किल होता है और आपको पार्किंग के समय रास्ता भी साफ दिखता है. बस, ट्रक या बड़े वाहन के पास गाड़ी पार्क करने से बचें. ये गाड़ियां आपके रास्ते को रोक सकती हैं और चोरों को छिपने का मौका भी दे सकती हैं.

पैरलल और रिवर्स पार्किंग में सावधानी

पैरलल और रिवर्स पार्किंग करते समय खास ध्यान रखें. धीरे-धीरे गाड़ी लगाएं, साइड मिरर का सही इस्तेमाल करें और अगर पहली बार में सही पार्किंग न हो, तो दोबारा कोशिश करें. गाड़ी पार्क करने के बाद हमेशा उसे अच्छे से लॉक करें. कार के शीशे बंद रखें और बाइक का हैंडल लॉक जरूर करें.

गाड़ी में कीमती सामान न छोड़ें

मोबाइल, लैपटॉप या ज्वेलरी जैसी चीजें गाड़ी में छोड़ना खतरनाक हो सकता है. ऐसा करने से चोरों का ध्यान आपकी गाड़ी पर जा सकता है. सावधानी के बावजूद अगर कोई नुकसान हो जाए, तो कार इंश्योरेंस मदद करता है. यह दुर्घटना या चोरी से हुए नुकसान की भरपाई में काम आता है.

ये भी पढ़ें- Meta में ‘महाछंटनी’ की तैयारी! 8,000 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, 20 May बन सकता है काला दिन, AI बना बड़ी वजह