मार्च में Tata की कारों पर मिल रहा बंपर ऑफर! Tiago से लेकर Harrier-Safari पर ₹95000 तक की छूट

मार्च 2026 में Tata Motors अपनी कई कारों पर शानदार ऑफर दे रही है. Harrier और Safari पर ₹85,000 तक, Altroz पर ₹95,000 तक और Nexon पर ₹55,000 तक का फायदा मिल रहा है. Punch, Curvv, Tiago और Tigor पर भी कैश, एक्सचेंज और स्क्रैपेज ऑफर उपलब्ध हैं.

टाटा का मार्च ऑफर Image Credit: tatamotors

देश की प्रमुख ऑटो कंपनी Tata Motors ने मार्च 2026 में अपनी कई पॉपुलर कारों पर जबरदस्त ऑफर्स पेश किए हैं. कंपनी इस महीने Harrier, Safari, Nexon, Punch, Altroz, Tiago, Tigor और Curvv जैसे मॉडलों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट दे रही है. इन ऑफर्स के चलते ग्राहक हजारों रुपये तक की बचत कर सकते हैं. आइये जानते हैं कि आपको किस मॉडल पर कितना फायदा मिल सकता है.

Harrier और Safari पर ₹85,000 तक का फायदा

Tata की प्रीमियम SUVs Harrier और Safari के MY24 और MY25 डीजल वेरिएंट्स पर इस महीने ₹85,000 तक का कुल लाभ मिल रहा है. इसमें ₹25,000 का कैश डिस्काउंट और ₹50,000 एक्सचेंज या ₹60,000 स्क्रैपेज बोनस शामिल है. वहीं MY26 वेरिएंट्स पर ग्राहकों को ₹45,000 तक का फायदा दिया जा रहा है. हालांकि, हाल ही में लॉन्च हुए पेट्रोल वेरिएंट्स पर कोई छूट नहीं दी जा रही है.

Nexon पर ₹55,000 तक की बचत

कंपनी की सबसे लोकप्रिय SUV Nexon पर भी अच्छा ऑफर मिल रहा है. MY24 और MY25 वेरिएंट्स पर ग्राहक ₹55,000 तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर और लॉयल्टी बोनस शामिल है. नई MY26 Nexon पर यह लाभ ₹30,000 तक सीमित है.

Punch (पुराने मॉडल) पर स्टॉक क्लियरेंस ऑफर

नए फेसलिफ्ट मॉडल के आने के बाद Tata पुराने Punch मॉडल का स्टॉक खत्म कर रही है. इस पर ₹45,000 तक का फायदा दिया जा रहा है, जिसमें कैश, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस शामिल है.

Curvv पर लगातार ऑफर

Tata Curvv पर भी कंपनी लगातार ऑफर दे रही है. इस महीने इसके सभी वेरिएंट्स पर ₹45,000 तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर शामिल हैं.

Altroz पर सबसे ज्यादा ₹95,000 तक छूट

हैचबैक सेगमेंट की Altroz पर इस महीने सबसे बड़ा ऑफर दिया जा रहा है. पुराने मॉडल पर ग्राहक ₹95,000 तक की भारी छूट पा सकते हैं. वहीं 2025 में लॉन्च हुए नए फेसलिफ्ट मॉडल पर भी ₹35,000 तक का लाभ मिल रहा है.

Tiago और Tigor पर भी शानदार डील

एंट्री-लेवल कार Tiago और कॉम्पैक्ट सेडान Tigor पर भी इस महीने अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. MY24 और MY25 वेरिएंट्स पर ₹40,000 तक का फायदा मिल रहा है. जबकि MY26 वेरिएंट्स पर Tiago पर ₹25,000 और Tigor पर ₹30,000 तक का लाभ दिया जा रहा है.

ध्यान रखने वाली बातें

  • सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं
  • ऑफर शहर और डीलर के अनुसार अलग हो सकते हैं
  • स्टॉक उपलब्धता पर ऑफर निर्भर करेगा

इसे भी पढ़ें: Tata Motors बढ़ाएगी कमर्शियल वाहनों की कीमत, इस तारीख से 1.5% तक महंगे होंगे CV; जानें कारण