Tata Sierra EV भारत में लॉन्च! कीमत ₹18.79 लाख से शुरू, लेवल 2 ADAS फीचर्स; जानिए रेंज
टाटा मोटर्स ने Sierra EV लॉन्च कर दी है. इलेक्ट्रिक SUV में 665 किमी तक की रेंज, ट्रिपल-स्क्रीन केबिन, लेवल-2 ADAS और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह दमदार एसयूवी कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो की सातवीं गाड़ी है, जिसे ब्रांड लाइनअप में हैरियर ईवी से नीचे रखा गया है.

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. टाटा ने इसे आधुनिक तकनीक से लैस किया है. यह दमदार एसयूवी कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो की सातवीं गाड़ी है, जिसे ब्रांड लाइनअप में हैरियर ईवी से नीचे रखा गया है.
आकर्षक डिजाइन और नई रंग योजना
टाटा सिएरा ईवी का बाहरी लुक इसके आईसीई (पेट्रोल/डीजल) मॉडल जैसा ही दमदार है, लेकिन इलेक्ट्रिक वर्जन होने के नाते इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं. इसमें बॉडी-कलर्ड बंद फ्रंट ग्रिल, नया रीस्टाइल्ड बम्पर और खास ईवी बैजिंग दी गई है. साथ ही, बेहतर एयरोडायनामिक्स के लिए इसमें नए डिजाइन वाले 18-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं. गाड़ी के ड्राइवट्रेन को हाइलाइट करने के लिए इस पर QWD (क्वाड व्हील ड्राइव) बैज दिया गया है.
रंगों की बात करें तो यह एसयूवी ऋषिकेश रैपिड्स, नैनीताल नोक्टर्न, प्रिस्टिन व्हाइट, अंडमान एडवेंचर, प्योर ग्रे, बंगाल रूज और कूर्ग क्लाउड जैसे शानदार विकल्पों में उपलब्ध है. इनमें से शुरुआती दो रंग केवल QWD वेरिएंट्स के लिए ही खास तौर पर रिजर्व रखे गए हैं.
केबिन में है ‘ट्रिपल-स्क्रीन’ का जलवा
सिएरा ईवी का इंटीरियर काफी प्रीमियम और टिकाऊ है, जिसमें रीसायकल प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. इसके डैशबोर्ड पर ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें:
- 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 12.3-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है.
लक्जरी फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, ई-वैलेंट (ऑटोनॉमस पार्किंग), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, रियर सनब्लाइंड्स और डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह देश की पहली ऐसी गाड़ी है जो एप्पल कारप्ले के जरिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करती है, जिसके लिए इसमें 12 जेबीएल (JBL) ब्लैक स्पीकर्स लगाए गए हैं.
इसके अलावा, इसमें चार मोड्स (स्टैंडर्ड, इमर्सिव, पर्सनल, स्नो) वाला एक शानदार हेड-अप डिस्प्ले (HUD) भी है. सुरक्षा के लिए इसमें लेवल-2 ADAS, ESP, 6 एयरबैग और 540-डिग्री कैमरा दिया गया है.
दमदार पावर और 665 किमी की शानदार रेंज
सिएरा ईवी में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं. इसके रियर एंड पर 175 kW (240 Nm टॉर्क) और फ्रंट एंड पर 103 kW (164 Nm टॉर्क) की मोटर लगी है, जो मिलकर 504 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती हैं.
यह एसयूवी दो बैटरी पैक्स में आती है:
- 75 kWh बैटरी पैक: यह सिंगल चार्ज में 665 किमी (MIDC) की क्लेम्ड रेंज और 500 किमी से ज्यादा की रियल वर्ल्ड रेंज देती है.
- 63 kWh बैटरी पैक: यह सिंगल चार्ज में 565 किमी (MIDC) की क्लेम्ड रेंज देती है.
ये दोनों एलएफपी एचवी (LFP HV) बैटरियां हैं, जो 120 kW के फास्ट चार्जर से मात्र 15 मिनट में 250 किमी से ज्यादा की रेंज जोड़ सकती हैं. इसमें V2V (व्हीकल-टू-व्हीकल) और V2L (व्हीकल-टू-लोड) चार्जिंग की सुविधा भी है.
यह भी पढ़ें: 23 जुलाई को लॉन्च होगी Brezza Facelift! मिल सकता है 1.0L टर्बो इंजन, CNG में भी फुल बूट स्पेस; ADAS हटेगा?
कीमत, बुकिंग और डिलीवरी
टाटा सिएरा ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹18.79 लाख तय की गई है, जबकि इसके सबसे महंगे टॉप वेरिएंट की कीमत ₹24.79 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इस शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए बुकिंग आज से ही शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी 15 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी.