23 जुलाई को लॉन्च होगी Brezza Facelift! मिल सकता है 1.0L टर्बो इंजन, CNG में भी फुल बूट स्पेस; ADAS हटेगा?
23 जुलाई को लॉन्च होने वाली नई Maruti Brezza Facelift में 1.0-लीटर टर्बो इंजन, बड़ा टचस्क्रीन, अंडरबॉडी CNG टैंक और कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है. एक्सटीरियर की बात करें तो नई ब्रेजा में नए बंपर, अपडेटेड हेडलाइट्स, टेल लैंप्स और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे.
Maruti Suzuki Brezza Facelift 23 July: मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय सब-4-मीटर एसयूवी ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है. साल 2022 में आई सेकेंड-जनरेशन ब्रेजा के बाद यह इस गाड़ी का पहला बड़ा अपडेट होगा, जिसे 23 जुलाई को लॉन्च किया जा रहा है. हालांकि, लंबे समय से कयास लगाए जा रहे ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सेफ्टी फीचर को इस बार इसमें जगह नहीं मिली है. इसके बावजूद, गाड़ी में कई ऐसे बड़े मैकेनिकल और कॉस्मेटिक बदलाव किए जा रहे हैं जो ग्राहकों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाएंगे.
पहली बार मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा अपडेट इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है. यह इंजन मारुति फ्रॉन्क्स (Fronx) से लिया जाएगा, जो 100 PS की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलने की संभावना है. इसके अलावा, मौजूदा 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड इंजन (103 PS पावर और 139 Nm टॉर्क) का विकल्प भी जारी रह सकता है.
कम टैक्स के कारण कीमत में फायदा
मौजूदा ब्रेजा में 1500cc का बड़ा इंजन होने के कारण इस पर 40% की दर से जीएसटी (GST) लगता है. लेकिन नियमों के मुताबिक, 1200cc से कम पेट्रोल इंजन वाली और 4 मीटर से छोटी कारों पर केवल 18% जीएसटी लगता है. नया 1.0-लीटर टर्बो इंजन आने से ब्रेज़ा इस कम टैक्स वाले स्लैब में आ जाएगी, जिससे इसकी कीमतें काफी प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है.
बूट स्पेस की टेंशन खत्म, नीचे लगेगा CNG टैंक
वर्तमान ब्रेजा सीएनजी के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि सीएनजी सिलेंडर की वजह से इसका डिग्गी (बूट स्पेस) का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाता. नए फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी इस समस्या को दूर कर रही है. टेस्टिंग के दौरान दिखी गाड़ियों के मुताबिक, इसमें मारुति इनविक्टो (Victoris) की तरह गाड़ी के नीचे सीएनजी टैंक दिया जाएगा, जिससे बूट स्पेस पूरी तरह खाली रहेगा.
यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘VB-G RAM G’ एक्ट, अब मिलेंगे 125 दिन काम, ₹409 तक मजदूरी; जानें आपके राज्य में रेट
नया लुक और आधुनिक फीचर्स
एक्सटीरियर की बात करें तो नई ब्रेजा में नए बंपर, अपडेटेड हेडलाइट्स, टेल लैंप्स और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. इंटीरियर में बड़ा बदलाव करते हुए अब 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं.
भारतीय बाजार में नई ब्रेजा का मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO और स्कोडा कायलाक जैसी गाड़ियों से होगा.
Latest Stories
अब कारों पर नहीं मिल रही पहले जैसी भारी छूट! GST कट के बाद Maruti, Tata और Hyundai ने बदला प्लान
EV खरीदने पर 100% रोड टैक्स माफ, टू-व्हीलर पर ₹30,000 तक की छूट; जानें दिल्ली EV पॉलिसी की खास बात
Tata Motors EV Plan: FY31 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 10 से ज्यादा मॉडल होंगे अपडेट
