गर्मी में कार स्टार्ट करते समय AC ऑन रखना पड़ सकता है भारी, जानिए कैसे बचाएं 25 से 30 हजार रुपये

गर्मी के मौसम में कार स्टार्ट करते समय AC ऑन रखना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, इंजन स्टार्ट के दौरान AC चालू होने से बैटरी, स्टार्टर मोटर और AC कंप्रेसर पर अतिरिक्त लोड पड़ता है, जिससे समय से पहले खराबी आ सकती है. यह लापरवाही 25 से 30 हजार रुपये तक के खर्च का कारण बन सकती है.

AC कंप्रेसर Image Credit: AI/canva

Car Battery Care: गर्मी का मौसम शुरू होते ही कार चालकों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है. अक्सर लोग जल्दबाजी में कार स्टार्ट करते समय AC पहले से ऑन छोड़ देते हैं, जो आगे चलकर भारी नुकसान की वजह बन सकता है. ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह छोटी सी लापरवाही इंजन, बैटरी और AC कंप्रेसर पर अतिरिक्त लोड डालती है, जिससे 25 हजार से 30 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है.

इंजन स्टार्ट करते समय क्या होता है

जब कार का इंजन स्टार्ट किया जाता है, उस समय सबसे ज्यादा बिजली की जरूरत स्टार्टर मोटर को होती है. स्टार्टर मोटर ही इंजन को घुमाकर चालू करती है. इस दौरान बैटरी पर अचानक भारी दबाव पड़ता है. अगर इसी समय AC पहले से ऑन रहता है, तो AC कंप्रेसर का क्लच तुरंत जुड़ जाता है. इससे इंजन और बैटरी दोनों पर एक साथ लोड बढ़ जाता है.

AC कंप्रेसर को कैसे होता है नुकसान

लगातार इस तरह इंजन स्टार्ट करने से AC कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता रहता है. शुरुआत में इसका असर दिखाई नहीं देता, लेकिन धीरे-धीरे कंप्रेसर की काम करने की क्षमता कम होने लगती है. समय से पहले कंप्रेसर खराब हो सकता है, जिसकी मरम्मत या बदलाव पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.

क्या है सही तरीका

कार एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि जब भी आप अपनी कार का इंजन बंद करें, उससे पहले सभी इलेक्ट्रिक आइटम को ऑफ कर दें. इसमें AC, म्यूजिक सिस्टम, हेडलाइट्स और अन्य एक्सेसरीज शामिल हैं. इसके बाद ही इंजन ऑफ करें. ऐसा करने से अगली बार इंजन स्टार्ट करते समय बैटरी की पूरी सप्लाई सिर्फ स्टार्टर मोटर को मिलती है.

क्या-क्या फायदे होते हैं

एक्सपर्ट्स की राय

ऑटो सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि कार की सेहत सिर्फ सर्विस पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि रोजमर्रा की आदतें भी उतनी ही अहम होती हैं. खासकर गर्मी के मौसम में यह सावधानी कार की परफॉर्मेंस और जेब, दोनों को सुरक्षित रखती है.

यह भी पढ़ें: यूपी समेत कई राज्यों से सर्दी की विदाई के संकेत, दो पश्चिमी विच्छोभ से पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार