₹49,999 में आया TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 86 किमी रेंज और कई स्मार्ट फीचर, जानिए कीमत और रेंज

TVS मोटर कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter V1 लॉन्च किया है. कंपनी ने इसके साथ Battery As A Service मॉडल भी पेश किया है जिससे स्कूटर की शुरुआती कीमत 49999 रुपये हो गई है. यह स्कूटर 1.8 kWh बैटरी के साथ आता है और एक बार चार्ज करने पर करीब 86 किलोमीटर की रेंज देता है.

TVS ने नया Orbiter V1 लॉन्च किया है. Image Credit:

TVS Orbiter V: देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और कंपनियां ग्राहकों को सस्ते विकल्प देने की कोशिश कर रही हैं. इसी कड़ी में TVS मोटर कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter V1 लॉन्च किया है. कंपनी ने इसके साथ Battery As A Service मॉडल भी पेश किया है जिससे स्कूटर की शुरुआती कीमत काफी कम हो गई है. इस मॉडल के साथ TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 49999 रुपये हो गई है. यह स्कूटर खास तौर पर शहर में रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी का मानना है कि यह नया मॉडल ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ आकर्षित करेगा.

TVS Orbiter V1

TVS Orbiter V1 कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो का सबसे किफायती मॉडल बन गया है. Battery As A Service मॉडल के साथ इसकी शुरुआती कीमत 49999 रुपये रखी गई है. अगर ग्राहक बैटरी को अलग से सब्सक्रिप्शन के बजाय सीधे खरीदना चाहते हैं तो इस स्कूटर की कीमत 84500 रुपये है. कंपनी का कहना है कि बैटरी को अलग करने से ग्राहकों को वाहन खरीदने की शुरुआती लागत कम करने में मदद मिलती है. Orbiter सीरीज में अब दो वेरिएंट V1 और V2 उपलब्ध हैं.

बैटरी और रेंज की जानकारी

TVS Orbiter V1 में 1.8 kWh की बैटरी दी गई है जो शहर के रोजाना सफर के लिए तैयार की गई है. यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर करीब 86 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज देता है. चार्जिंग के मामले में भी यह काफी तेज है. कंपनी के अनुसार बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में लगभग 2 घंटे 20 मिनट का समय लगता है. इससे रोजाना ऑफिस या शहर के छोटे सफर के लिए यह एक यूजफूल ऑप्शन बन सकता है.

डिजाइन पर फोकस

इस स्कूटर का डिजाइन रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें 845 मिलीमीटर की फ्लैट सीट दी गई है जिससे राइडर और पीछे बैठने वाले को आराम मिलता है. इसके साथ 290 मिलीमीटर का सीधा फुटबोर्ड दिया गया है जो पैरों के लिए अच्छा स्पेस देता है. स्कूटर में चौड़ा हैंडलबार दिया गया है जिससे आरामदायक राइडिंग पोजीशन मिलती है. इसके अलावा 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज भी मिलता है जिसमें दो हेलमेट रखे जा सकते हैं.

कनेक्टेड और सेफ्टी फीचर

TVS Orbiter V1 में कई स्मार्ट और कनेक्टेड फीचर दिए गए हैं. इसमें मोबाइल एप से कनेक्ट होने की सुविधा है जिससे यूजर बैटरी चार्ज और ओडोमीटर जैसी जानकारी दूर से देख सकता है. स्कूटर में क्रैश अलर्ट फॉल अलर्ट और एंटी थेफ्ट जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं. इसके साथ जियो फेंसिंग और टाइम फेंसिंग जैसे फीचर भी मौजूद हैं. LCD डिजिटल क्लस्टर पर कॉल और मैसेज की जानकारी भी दिखाई देती है.

राइडिंग मोड और एडवांस टेक्नोलॉजी

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में राइडिंग को आसान बनाने के लिए कई एडवांस फीचर दिए गए हैं. इसमें हिल होल्ड असिस्ट क्रूज कंट्रोल और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर शामिल हैं. स्कूटर में इको और पावर जैसे दो राइड मोड भी मिलते हैं. इसके अलावा इसमें रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है जो ब्रेक लगाने पर बैटरी को थोड़ा चार्ज करने में मदद करता है. स्कूटर में ओवर द एयर सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें- व्हील नट टाइट करने का क्या है सही तरीका? छोटी गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान; टायर बदलते समय रखें ध्यान

Battery As A Service मॉडल क्या है

Battery As A Service मॉडल में स्कूटर की कीमत से बैटरी की कीमत को अलग कर दिया जाता है. इससे ग्राहक को वाहन खरीदते समय कम पैसे देने पड़ते हैं. ग्राहक बाद में बैटरी इस्तेमाल के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान ले सकता है. TVS के अनुसार इस मॉडल में भुगतान योजना करीब 862 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. इसके साथ पांच साल या 70000 किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जाती है. कंपनी का मानना है कि इससे इलेक्ट्रिक स्कूटर ज्यादा लोगों की पहुंच में आएंगे.