एयर इंडिया हादसे के बाद DGCA की बड़ी कार्रवाई, तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का दिया आदेश

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA ने कड़ा एक्शन लेते हुए तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश दिया है. हादसे में 270 लोगों की मौत के बाद सुरक्षा में लापरवाही सामने आई थी. वहीं एयर इंडिया के CEO ने कहा कि बोइंग 787 विमानों की जांच हो चुकी है और वे सुरक्षित हैं. बाकि जांच अभी जारी रहेगी.

एयर इंडिया प्लेन क्रैश को लेकर DGCA ने लिया कड़ा एक्शन Image Credit: PTI

Air India Crash: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के भीषण विमान हादसे के बाद विमानन क्षेत्र की निगरानी संस्था DGCA ने बड़ा कदम उठाया है. सुरक्षा में लापरवाही को लेकर एयर इंडिया के तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश दिया गया है. यह फैसला हादसे के कुछ ही दिन बाद आया है, जिसमें चालक दल के सदस्यों, यात्रियों और जमीन पर मौजूद लोगों सहित लगभग 270 लोगों की मौत हो गई.

सुरक्षा में लापरवाही को लेकर एक्शन

21 जून को DGCA ने एयर इंडिया को निर्देश दिया कि हाल ही में सामने आई सुरक्षा से जुड़ी लापरवाहियों के लिए जिम्मेदार तीन कर्मचारियों की सेवाएं तुरंत समाप्त की जाएं. अहमदाबाद हादसे के बाद से DGCA लगातार जांच कर रही थी और शुरुआती रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि कुछ कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से सिस्टम पर असर पड़ा. DGCA का यह कदम भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के मकसद से लिया गया है.

इसे भी पढ़ें- नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में गिरावट, कॉरपोरेट और ए़डवांस टैक्स में सुस्ती बनी वजह

CEO ने दी सफाई, कहा- बोइंग 787 विमान सुरक्षित हैं

वहीं DGCA के इस फैसले से एक दिन पहले एयर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने यात्रियों और कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि एयरलाइन का पूरा बेड़ा सुरक्षित था. उन्होंने बताया कि DGCA के निर्देश पर बोइंग 787 विमानों की पूरी तरह से जांच की गई है और सभी जरूरी मानकों को पूरा किया गया है. कैंपबेल विल्सन ने अपने बयान में कहा, हमने DGCA की मांग पर सभी बोइंग 787 विमानों की अतिरिक्त जांच पूरी कर ली है और DGCA ने यह स्पष्ट किया है कि हमारे विमान तय मानकों पर खरे उतरते हैं. उन्होंने आगे कहा, “हमने अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए तय किया है कि अभी कुछ समय तक सभी विमानों की उड़ान से पहले अतिरिक्त जांच की जाएगी. अगर किसी विमान को लेकर कोई भी संदेह होगा, तो हम उसे उड़ान के लिए रिलीज नहीं करेंगे.”

इसे भी पढ़ें- सोना हुआ औंधे मुंह! कीमत में 2210 रुपये की बड़ी गिरावट, इरान-इजरायल युद्ध से चमक फीकी पड़ी

Latest Stories

होर्मुज संकट के बाद भी अमेरिका को क्यों नहीं तेल की टेंशन, क्या गुजरने वाले जहाज देते हैं टोल टैक्स?

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा! फिच रेटिंग ने GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर किया 7.5%

IDFC First Bank से जुड़े 597 करोड़ घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 19 ठिकानों पर छापेमारी; 90 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज

भारत के 8 LPG टैंकर होर्मुज में फंसे, सरकार ने दिया दखल, जल्द साफ हो सकता है रास्ता, बढ़ेगी गैस सप्लाई

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी में गिरावट जारी, लगातार तीसरे दिन लुढ़के भाव, कच्चे तेल की तेजी से बुलियन मार्केट में हलचल

LPG and Petrol price today: LPG, पेट्रोल और डीजल की आज क्या हैं कीमतें; जानें अपने शहर के ताजा रेट