जंग के बीच नायरा ने 5 रुपये बढ़ाए पेट्रोल के दाम, जानें IOCL, BPCL, jio-bp में किसका तेल सस्ता
Nayara Energy ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा किया है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में यह बढ़ोतरी एक जैसी नहीं होगी. ऐसे में आइए जानते हैं IOCL, BPCL, jio-bp में किसका तेल सस्ता.
अगर आप पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो आपकी जेब पर अब पहले से ज्यादा बोझ पड़ सकता है. ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच देश में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. दरअसल Nayara Energy ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा किया है. हालांकि कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में यह बढ़ोतरी एक जैसी नहीं होगी. क्योंकि हर राज्य में लगने वाला वैट और लोकल टैक्स अलग-अलग होता है. बता दें नायरा एनर्जी के देशभर में करीब 7 हजार पेट्रोल पंप हैं, इसलिए इसका असर बड़े स्तर पर ग्राहकों पर पड़ सकता है.
क्या है दूसरी कंपनियों का हाल
अगर दूसरी कंपनियों की बात करें तो Jio-bp के दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है. वहीं Bharat Petroleum Corporation Limited के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए प्रति लीटर तय होती है, जिसमें बेस प्राइस, डीलर कमीशन और 19.4 फीसदी वैट शामिल है. वहीं डीजल 87.67 प्रति लीटर है.
इसी तरह Hindustan Petroleum Corporation Limited के पेट्रोल पंप पर दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 94.81 रुपए प्रति लीटर है. वहीं डीजल की कीमत 87.67 / लीटर है. हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि अलग-अलग पंप पर कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता है. वहीं Indian Oil Corporation के मुताबिक, 26 मार्च 2026 तक दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है.
दिल्ली में अलग-अलग कंपनियों के पेट्रोल-डीजल रेट (26 मार्च 2026)
| कंपनी का नाम | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| Jio-bp | 94.77 | 87.67 |
| Bharat Petroleum Corporation Limited | 94.77 | 87.67 |
| Hindustan Petroleum Corporation Limited | 94.81 | 87.67 |
| Indian Oil Corporation | 94.77 | 87.67 |
इसे भी पढ़ें- देश में कितने दिनों का है फ्यूल स्टॉक, सरकार ने साफ-साफ बता दिया; आप भी जान लीजिए
