धुरंधर 2 का डायलॉग बना मार्केटिंग ट्रेंड, ‘बच्चा है तू मेरा’ पर लगी कई ब्रांड्स की होड़; कमाई का बनाया रिकार्ड

धुरंधर 2 का “बच्चा है तू मेरा” डायलॉग इस बात का शानदार उदाहरण है कि कंटेंट कितना पावरफुल हो सकता है. अगर कोई डायलॉग लोगों से जुड़ जाए, तो वह सिर्फ फिल्म की सफलता तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मार्केटिंग और डिजिटल ट्रेंड का हिस्सा बनकर लंबे समय तक जीवित रहता है.

धुरंधर- 2 Image Credit: ऑफिशियल वेबसाइट

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: कभी-कभी फिल्मों के कुछ डायलॉग सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की बातचीत और सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge के साथ. इस फिल्म का एक डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा” इतना वायरल हो गया है कि अब बड़े-बड़े ब्रांड भी इसे अपने प्रमोशन का हिस्सा बना रहे हैं.

कैसे एक डायलॉग बन गया वायरल ट्रेंड ?

फिल्म में राकेश बेदी द्वारा निभाए गए किरदार जमील जमाली का यह डायलॉग शुरुआत में एक इमोशनल और यादगार सीन का हिस्सा था. लेकिन रिलीज के बाद यह सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में तेजी से फैल गया. धीरे-धीरे यह लाइन 2026 के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मीम फॉर्मेट में बदल गई. लोग इसे अलग-अलग सिचुएशन में इस्तेमाल करने लगे—दोस्तों के बीच मजाक से लेकर ब्रांड्स के विज्ञापनों तक. जैसे,

सोर्स- सोशल मीडिया


ब्रांड्स ने कैसे उठाया फायदा

इस डायलॉग की जबरदस्त पॉपुलैरिटी को देखते हुए कई कंपनियों ने तुरंत इसे अपनी मार्केटिंग में शामिल कर लिया.
फूड और बेवरेज से लेकर फिनटेक, ट्रैवल और यहां तक कि पब्लिक सर्विस तक—हर सेक्टर में यह ट्रेंड दिखाई दे रहा है.
जिन ब्रांड्स ने इस ट्रेंड को अपनाया उनमें Apsara Ice Creams, Vadilal, Delhi Police, Haldiram’s, CashKaro, T-Series, The Waffle Co., BookMyShow, Bistro by Blinkit, Bonn, BondTite, Rajasthan Tourism, Union Bank of India, Travollex और Wai Wai जैसे नाम शामिल हैं.

सोर्स- सोशल मीडिया

इन सभी ने अपने-अपने तरीके से “बच्चा है तू मेरा” डायलॉग को ट्विस्ट देकर मजेदार और रिलेटेबल कैंपेन बनाए, जिससे लोगों के बीच उनकी पकड़ और मजबूत हुई.

सोर्स- सोशल मीडिया

फिल्मों से मार्केटिंग तक का सफर

यह ट्रेंड साफ दिखाता है कि जब कोई डायलॉग लोगों के दिल को छू लेता है, तो वह सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहता. वह डिजिटल बातचीत, मीम कल्चर और मार्केटिंग का हिस्सा बन जाता है.

सोर्स- सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल

सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, फिल्म ने कमाई के मामले में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है. Dhurandhar 2: The Revenge ने वर्ल्डवाइड 1007.15 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है. इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 745.23 करोड़ रुपये है. ओवरसीज 261.92 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 623.97 करोड़ रुपये हैं.

इसे भी पढ़ें- ईरान-इजरायल तनाव लंबा खिंचा तो फर्टिलाइजर पर पड़ेगा बड़ा असर, प्रोडक्शन में हो सकती है 10-15% की कमी