UP, दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज
देशभर में अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी एक्टिव रहने वाले हैं. कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का असर दिखेगा, जिससे गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की जरूरत है.
IMD Weather Alert: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और कई एक्टिव मौसम प्रणालियों के असर से उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर देखने को मिलेगा. आने वाले दिनों में कई राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है, जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तर-पश्चिम भारत में 26 से 31 मार्च के बीच मौसम लगातार बदलता रहेगा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जो कुछ जगहों पर और तेज हो सकती है.
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में मौसम ज्यादा एक्टिव रहने वाला है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 से 30 मार्च के बीच व्यापक बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा.
मध्य और पश्चिम भारत में भी असर
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं महाराष्ट्र, गुजरात राज्य में भी कुछ दिनों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा. दक्षिण भारत के कई हिस्सों जैसे तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 26 से 30 मार्च के बीच गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.
दिल्ली में क्या रहेगा मौसम का हाल ?
- दिल्ली-एनसीआर में 26 से 29 मार्च के बीच मौसम बदला-बदला रहेगा.
- 27 मार्च को दिनभर रुक-रुक कर बारिश और आंधी की संभावना है.
- 28 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे.
- 29 मार्च को फिर से बारिश और तेज हवाओं का दौर लौट सकता है.
इसे भी पढ़ें- धुरंधर 2 का डायलॉग बना मार्केटिंग ट्रेंड, ‘बच्चा है तू मेरा’ पर लगी कई ब्रांड्स की होड़; कमाई का बनाया रिकार्ड
Latest Stories
कहीं बारिश-आंधी तो कहीं 40 डिग्री तक जाएगा पारा, जानें अगले 7 दिनों का पूरा मौसम अपडेट
कहीं लू तो कहीं बारिश-ठंड का कहर, दिल्ली-यूपी में नया अलर्ट; जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
DELHI BUDGET 2026: रेखा गुप्ता ने पेश किया ₹103700 करोड़ का बजट, इन लोगों को फ्री में मिलेगी साइकिल
