मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, होली, ईद समेत त्योहारों से भरा है महीना, देखें RBI के छुट्टियों की लिस्ट
मार्च 2026 त्योहारों और छुट्टियों से भरा महीना रहेगा. होली, ईद और राम नवमी जैसे बड़े त्योहार बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कौन से तारीख को किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे.
साल 2026 का मार्च का महीने छुट्टियों के लिहाज से चर्चा में है. क्यों कि इस महीने कई बड़े त्योहार हैं. जिनमें होली, ईद-उल-फितर समेत कई महत्वपूर्ण त्योहार हैं. जिस वजह से देश के बैंक बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक ने हर महीने की तरह मार्च 2026 का भी हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है. ऐसे में अगर आप इस मार्च में बैंक से जुड़े काम-काज को निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि मार्च में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे.
मार्च में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक ?
मार्च में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 11 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे.
किस तारीख को किन-किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक
02 मार्च को होलिका दहन: इस दिन सीमित क्षेत्रीय अवकाश रहेगा. भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, बैंक केवल कानपुर और लखनऊ में बंद रहेंगे. अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे.
03 मार्च: होली (दूसरा दिन) / डोल जात्रा / धुलंडी: होली के दूसरे दिन कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे. जिन शहरों में अवकाश रहेगा, उनमें बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची और विजयवाड़ा शामिल हैं.
04 मार्च: होली / धुलेटी / याओसांग : होली के प्रभाव के चलते इस दिन भी कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग और शिमला में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.
13 मार्च: चैपचार कुट: यह एक क्षेत्रीय त्योहार है. इस कारण बैंक केवल आइजोल और जम्मू में बंद रहेंगे.
17 मार्च: शब-ए-कद्र: धार्मिक अवकाश के चलते इम्फाल, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
19 मार्च: गुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु नववर्ष / पहला नवरात्र: इस दिन कई राज्यों में नववर्ष और धार्मिक उत्सव मनाए जाएंगे. बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
20 मार्च: ईद-उल-फितर / जुमात-उल-विदा: यह महीने की सबसे बड़ी छुट्टियों में से एक है. देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे. अगरतला, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
21 मार्च: रमजान ईद / सरहुल: त्योहारों के सिलसिले के चलते इस दिन भी कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और रांची में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
26 मार्च: श्री राम नवमी: धार्मिक अवकाश के कारण अहमदाबाद, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, भुवनेश्वर, बेलापुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
27 मार्च: श्री राम नवमी (चैते दशैं): इस दिन कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, जयपुर, पटना, रांची और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
31 मार्च:महावीर जयंती: महीने के अंतिम दिन भी व्यापक अवकाश रहेगा. नई दिल्ली, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, रांची और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
बैंक बंद होने पर जरूरी काम कैसे निपटाएं?
अगर बैंक बंद हैं, तो डिजिटल माध्यम सबसे सुविधाजनक विकल्प है. पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए यूपीआई और नेट बैंकिंग का उपयोग किया जा सकता है. नकदी की जरूरत होने पर एटीएम मददगार साबित होंगे. बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, ईएमआई भुगतान जैसे काम मोबाइल बैंकिंग ऐप से आसानी से पूरे किए जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- होली से पहले UP में बढ़ेगी गर्मी, दिल्ली में 32 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, जानें देशभर में मौसम का हाल
