छोटू गैस की बढ़ी कीमतों का साइड इफेक्ट… अब नया सिलेंडर ₹2100 में मिलेगा, जानें क्या है नियम
छोटू गैस अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं. जिन लोगों ने इसे सस्ता विकल्प समझकर लेने का सोचा था, उन्हें अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. प्राइस हाइक का साइड इफेक्ट सेक्टोरिटी मनी पर भी देखने को मिल रहा है. अब अगर कोई व्यक्ति पहली बार छोटू गैस कनेक्शन लेता है, तो उसे अब करीब 2031 रुपए खर्च करने होंगे.
Chhotu Gas Price Hike: रसोई का बजट अब फिर से बिगड़ता नजर आ रहा है. हर घर में गैस सिलेंडर जरूरी होता है, लेकिन इसकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी लोगों के लिए चिंता का कारण बन रही है. खासकर छोटे सिलेंडर, जिन्हें “छोटू गैस” कहा जाता है, अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं. जिन लोगों ने इसे सस्ता विकल्प समझकर लेने का सोचा था, उन्हें अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. इससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है. अब छोटू गैस लेने के नियम और खर्च दोनों बदल गए हैं.
क्या है कीमतों में बदलाव
तेल कंपनियों ने 1 मई से LPG सिलेंडर की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है. यह कम समय में दूसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं. 5 किलो वाले LPG सिलेंडर 261 रुपये तक दाम बढ़ा दिए गए हैं. इससे पहले 1 अप्रैल 2026 को भी इन सिलेंडरों के दाम 51 रुपये बढ़ाए गए थे. यानी लगातार दूसरे महीने कीमतों में इजाफा हुआ है. अब 5 किलो वाला सिलेंडर 549 रुपये से बढ़कर 2031 रुपये हो गया है.
2031 रुपए में मिलेगा नया छोटू सिलेंडर
प्राइस हाइक का साइड इफेक्ट सिक्योरिटी मनी पर भी देखने को मिल रहा है. अब अगर कोई व्यक्ति पहली बार छोटू गैस कनेक्शन लेता है, तो उसे अब करीब 2031 रुपए खर्च करने होंगे. इसमें सिक्योरिटी मनी और सिलेंडर की कीमत दोनों शामिल हैं. पहले यह खर्च करीब 1500 रुपए के आसपास था. यानी अब ग्राहकों को 531 रुपए ज्यादा देने पड़ रहे हैं.

ग्राउंड रिपोर्ट में क्या सामने आया
मनी 9 लाइव की रिपोर्टर तेस्विता उपाध्याय नोएडा के सेक्टर 22 में एक गैस एजेंसी पर पहुंची. जब छोटू गैस के बारे में जानकारी ली गई, तो वहां बताया गया कि नए कनेक्शन के लिए 2031 रुपए देने होंगे. इसमें सिक्योरिटी और सिलेंडर की कीमत शामिल है. एजेंसी पर ग्राहकों से जरूरी दस्तावेज भी लिए जा रहे हैं. इसमें आधार कार्ड और पैन कार्ड शामिल है.

ये लोग नहीं ले सकते छोटू गैस
नए नियम के मुताबिक, अगर आपके पास पहले से बड़ा गैस सिलेंडर कनेक्शन है, तो आप छोटू गैस नहीं ले सकते हैं. यानी यह सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जिनके पास कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है. इसके अलावा कनेक्शन लेने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड देना जरूरी होगा.
Latest Stories
सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, 24-22-18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव, जानें अपने शहर के रेट
₹993 महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, 5Kg वाले छोटू के भी बढ़े दाम, अब OTP के बिना नहीं मिलेगी डिलीवरी
1 मई से लागू नए नियम, डीजल-ATF पर घटा टैक्स, पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं; जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
