क्रिप्टो के नाम पर दो भाइयों से ठगे 1 करोड़, एक ही परिवार के 19 लोगों पर FIR
Crypto Fraud: एक ही परिवार के 19 लोगों ने दो भाइयों को क्रिप्टो स्कीम में पैसा लगाने के लिए राजी किया, मोटे मुनाफा का वादा किया और लूट लिए 1 करोड़ से ज्यादा रुपये.
महाराष्ट्र के ठाणे में क्रिप्टोकरेंसी स्कैम को लेकर एक ही परिवार के 19 सदस्यों पर एफआईआर दर्ज हुई है. इन 19 लोगों पर आरोप है कि इन सब ने मिलकर दो लोगों को क्रिप्टो स्कीम में निवेश करने के लिए मनाया और बड़े मुनाफे का भी वादा किया. लेकिन ऐसा कुछ नहीं और निवेशक के पैसे डूब गए.
पुलिस ने बताया कि एक 42 साल के व्यक्ति ने राबोडी पुलिस थाने में 2 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करवाई है.
शिकायत के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी साबिर याकूब घाची (50), शाकिर याकूब घाची (45), रुहिहा शाकिर घाची (39) और परिवार के कई अन्य सदस्यों ने पीड़ित को क्रिप्टोकरेंसी स्कीम में निवेश करने के लिए राजी किया और उन्होंने निवेश की गई रकम पर 12 गुना तक रिटर्न का वादा किया.
1 करोड़ डूबे
पुलिस ने बतया कि इसमें 1 करोड़ से ज्यादा रुपयों का फ्रॉड हुआ है. जब पीड़ित भाइयों को क्रिप्टो स्कीम के बारे में बताया गया और उन्हें राजी किया गया तो इसके बाद पीड़ित ने 91.53 लाख रुपये का निवेश किया जबकि उनके भाई ने 25.69 लाख रुपये का निवेश किया. ऐसे में निवेश की यह रकम 1 करोड़ 17 लाख रुपये की थी.
पुलिस के मुताबिक, उनसे कहा गया कि मार्च 2022 से ये स्कीम शुरू होगी, लेकिन जब पीड़ित भाइयों ने अपने रिटर्न की मांग की तो आरोपी उन्हें टालने लगे, फिर धमकी देने लगे और बड़े लोगों से कनेक्शन होने को लेकर डराने लगे. जैसे पीड़ित समझ गए कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है उन्होंने ठाणे पुलिस से शिकायत की.
पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के साथ-साथ महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम, 1999 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है, हालांकि पुलिस ने कहा कि अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
Latest Stories
आज कितना बदला सोने का भाव? 24K और 22K गोल्ड के लेटेस्ट रेट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत
2 अप्रैल से महंगी होगी IndiGo की फ्लाइट, ₹10000 तक बढ़ेंगे टिकट के दाम; यात्रियों पर बोझ बढ़ाएगा फ्यूल चार्ज
कौन है Oracle का मालिक, जिसके पास 16983 अरब रुपये की दौलत, फिर भी कंपनी ने रातों-रात भारत में 12000 कर्मचारियों को निकाला
