महंगाई के डोज के लिए हो जाएं तैयार, साबुन तेल शैंपू से लेकर कई प्रोडक्ट हो सकते हैं महंगे

एचयूएल, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, मैरिको, आईटीसी और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड जैसी कई प्रमुख एफएमसीजी कंपनियां शहरी खपत में कमी को लेकर चिंता व्यक्त कर रही हैं.जीसीपीएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुधीर सीतापति ने इन्फ्लेशन के प्रभाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि यह एक अल्पकालिक झटका है और वे मूल्य वृद्धि और लागत को स्थिर करके मार्जिन को ठीक कर लेंगे.

महंगाई के डोज के लिए हो जाएं तैयार, साबुन तेल शैंपू से लेकर कई प्रोडक्ट हो सकते हैं महंगे Image Credit: Jacobs Stock Photography/ Photographer's Choice RF/Getty Images

भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों के लिए सितंबर तिमाही काफी चुनौतीपूर्ण रही है, क्योंकि बढ़ती लागत और फूड इन्फ्लेशन के कारण शहरी खपत में कमी आई है. पीटीआई के अनुसार, पाम तेल, कॉफी और कोको जैसी वस्तुओं की कीमतों में उछाल के चलते कुछ कंपनियां दाम में बढ़ोतरी के संकेत दे रही हैं. एचयूएल, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, मैरिको, आईटीसी और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड जैसी कई प्रमुख एफएमसीजी कंपनियां शहरी खपत में कमी को लेकर चिंता व्यक्त कर रही हैं.

जीसीपीएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुधीर सीतापति ने इन्फ्लेशन के प्रभाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि यह एक अल्पकालिक झटका है और वे मूल्य वृद्धि और लागत को स्थिर करके मार्जिन को ठीक कर लेंगे. नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायण ने इन चिंताओं को दोहराते हुए कहा कि मध्यम वर्ग के उपभोक्ता उच्च मुद्रास्फीति की मार झेल रहे हैं, जिससे उनके बजट पर काफी असर पड़ा है.

उन्होंने फलों, सब्जियों और तेल की बढ़ती कीमतों की ओर इशारा करते हुए कहा कि खाद्य और पेय पदार्थ क्षेत्र में वृद्धि कुछ तिमाहियों पहले दोहरे अंकों में हुआ करती थी, लेकिन अब घटकर 1.5-2 प्रतिशत रह गई है. मैगी और नेस्कैफे जैसे लोकप्रिय ब्रांड बनाने वाली नेस्ले इंडिया ने घरेलू बिक्री में 0.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है.

एचयूएल के सीईओ और एमडी रोहित जावा ने भी मुद्रास्फीति के प्रभाव को नोट किया और कहा कि पैटर्न बिल्कुल स्पष्ट है कि शहरी विकास में गिरावट आई है, जबकि ग्रामीण विकास आगे बढ़ रहा है. मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने के लिए सफोला ने तेल जैसे उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं.

जल्द सुधार की उम्मीद

बिस्कुट निर्माता कंपनी पारले प्रोडक्ट्स के उपाध्यक्ष मयंक शाह ने कहा कि ग्रामीण मांग में सुधार, अच्छे मानसून और दाम में बढ़ोतरी इस वित्तीय वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही में एफएमसीजी विकास दर को पुनर्जीवित करेगी

Latest Stories

निवेश में सफलता के लिए तीन चीजें जरूरी! सही निवेश, लंबा समय और संयम…ये सारे गुण महिलाओं में: नवनीत मुनोत

Financial Freedom Summit के मंच पर चमकीं तीन महिला उद्यमी; सुनाई निवेश, फिटनेस और कम्युनिटी बिल्डिंग की प्रेरक यात्रा

2047 तक महाराष्ट्र बनेगा 5 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी, तीन चरण में होगी ग्रोथ; बोले CM फडणवीस

रिटेल इन्वेस्टर शेयर मार्केट के Back Bone, 2 साल में बने रियल हीरो, ये हैं न्यू इंडिया की पावर- बरुण दास

फरवरी में खुदरा महंगाई बढ़कर 3.21% पर, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी; सोना-चांदी की कीमतों ने भी बढ़ाया दबाव

LPG संकट से देश के दो बड़े क्लाउड किचन बंद, 5000 में भी नहीं मिल रही गैस, सोशल मीडिया पर छलका दर्द