विजय केडिया की सलाह- नए इन्वेस्टर्स के लिए नहीं हैं मिड और स्मॉल कैप, इनसे बचना ही अच्छा
Money9 Financial Freedom Summit 2026: शेयर बाजार में आई हालिया गिरावट पर उन्होंने कहा कि अभी जो रहा है, वो कुछ नया नहीं हो रहा है. अगर निवेशक मौजूदा स्थिति से बचकर निकल जाते हैं, तो आगे के लिए एक मैच्योर निवेशक के रूप में तैयार हो जाएंगे.
Money9 Financial Freedom Summit 2026: मनी9 के फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 के मंच से विजय केडिया ने ‘बुलेट प्रूफ बुल’ नाम के सेशन में निवेशकों को कई अहम सलाह दी. शेयर बाजार में आई हालिया गिरावट पर उन्होंने कहा, ‘अभी जो रहा है, वो कुछ नया नहीं हो रहा है. दरअसल, हमारी उम्मीदें काफी बढ गई थीं. पैसा तीन साल में डबल हो रहा था, तो लोगों को हर दिन पैसा डबल करना था. लेकिन मार्केट इस तरह चलता नहीं है.’
अग्निपरीक्षा का समय
उन्होंने आगे कहा, ‘कोविड के बाद जो नए निवेश आए, अगर वो मार्केट में टिके रहते हैं, तो उनके लिए यह अग्निपरीक्षा का समय है. अगर वो इस स्थिति से खुद को बचाकर निकल जाते हैं, तो फिर उनका एक परिपक्व निवेशक के रूप में अवतार होगा. मार्केट में हमेशा ही ऐसा होता आया है. इसलिए इसे तो झेलना पड़ेगा.’
खुद को बनाएं सक्षम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और अन्य फैसले पर बोलते हुए विजय केडिया ने कहा, ‘मुझे ट्रंप से कोई शिकायत नहीं है. उन्हें अपना देश चलाना है और जो समझ में रहा है वो कर रहे हैं. हर नया लीडर आता है और नई सोच के साथ आता है. पुराने पैटर्न को तोड़ता है, नए पैटर्न बनाने की कोशिश करता है. कभी फेल होता है, कभी पास होता है. आज के समय में ट्रंप के पास पैसा है, पावर है और सपोर्ट भी है. लेकिन कभी-कभी अतिआत्मविश्वास में इंसान अपनी कब्र खुद ही खोद लेता है.’
उन्होंने कहा कि, हालांकि, ये मैं ट्रंप के लिए नहीं बोल रहा हूं. यह एक सामान्य बात है. केडिया ने कहा कि हमें अपने-आप को सक्षम बनाना चाहिए. आप ट्रंप पर क्यों निर्भर हो रहे हैं. आप क्यों किसी भी तरह की छूट की उम्मीद कर रहे हैं.
मिड कैप और स्मॉल कैप में गिरावट को कैसे समझें
जब विजय केडिया से पूछा गया कि जैसे हम 10-20 फीसदी की गिरावट के लिए ब्लू चिप्स में तैयार होते हैं. ऐसे ही हमें मिड और स्मॉल कैप में कितनी फीसदी की गिरावट के लिए तैयार रहना चाहिए.
इस सवाल के जवाब में केडिया ने कहा कि इसके लिए आपको डेटा देखना होगा. एकतरफा देखने से काम नहीं चलेगा. आप देखिए कि 2021 से 2024 के बीच इंडेक्स कितना बढ़ा. यानी लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कितना बढ़ा. अगर लार्ज कैप कैप डबल होते हैं, तो स्मॉल कैप और मिड कैप 4 से 6 गुना हो जाएंगे. फिर यही पैटर्न रिवर्स भी होता है.
विजय केडिया ने कहा कि मिड कैप और स्मॉल कैप सभी के लिए नहीं हैं. नए निवेशकों के इससे बचना चाहिए.
Latest Stories
शेयर बाजार में अंदरुनी मजबूती है बरकरार, एक्सपर्ट्स ने बताया क्या रहीं अंडरपरफॉर्मेंस की वजहें?
3 महीने में बाजार में आएंगे 6.6 लाख करोड़ रुपये के शेयर, 88 IPO का लॉक-इन पीरियड होगा खत्म; निवेशक रखें नजर
Nifty में आएगी 10% गिरावट, 22660 का टच करेगा लेवल; ICICI Securities ने दी चेतावनी
