Gold-Silver Price Today 27-02-2026: MCX पर सोना ₹1.60 लाख के पार, चांदी ₹8000 से ज्‍यादा हुई महंगी, ये रही उछाल की वजह

वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और डॉलर की चाल के बीच घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली. MCX पर दोनों कीमती धातुओं में मजबूत खरीदारी नजर आई, जिसे स्पॉट डिमांड और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग का सहारा मिला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की कमजोरी के बावजूद भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सतर्कता ने घरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर को मजबूती दी है.

सोने चांदी की कीमतों में तेजी Image Credit: @Tv9

Gold and Silver Price today: वैश्विक अनिश्चितताओं और डॉलर की कमजोरी के बीच घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में दोबारा हलचल देखने को मिली. 27 फरवरी की सुबह MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों में तेजी दर्ज की गई, जिसे स्पॉट डिमांड और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सहारा मिला.

MCX पर क्या रहा हाल?

MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 500 रुपये यानी 0.30% चढ़कर 1,60,177 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 8,000 रुपये से ज्यादा यानी करीब 3% उछलकर 2,66,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी.

हालांकि पिछले सत्र में सोना करीब 1% गिरकर 1,59,709 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि चांदी में 3% से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई थी. शुक्रवार को चांदी में 3.2% यानी 8,340 रुपये की तेजी के साथ भाव 2,68,009 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए, जबकि सोना 0.3% बढ़कर 1,60,234 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया.

रिटेल में भी तेजी

बुलियन वेबसाइट के मुताबिक 27 फरवरी को 24 कैरेट गोल्‍ड 0.20 फीसदी की हल्‍की बढ़त के साथ 160,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. वहीं चांदी 2.380 फीसदी महंगी होकर 267,270 रुपये प्रति किलो पर मिल रही थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर 1.39% लुढ़ककर 89.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा. जबकि स्पॉट गोल्ड 0.37 फीसदी की हल्‍की गिरावट के साथ 5,187.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.

US-ईरान तनाव से सपोर्ट

जेनेवा में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर अप्रत्यक्ष बातचीत में कुछ तेजी की खबरें आईं, लेकिन कोई ठोस समझौता नहीं हो पाया. मिडिल ईस्ट में सैन्य गतिविधियां बढ़ने और संभावित टकराव की आशंका ने बाजार में अनिश्चितता बनाए रखी है. इसके अलावा डॉलर तीन हफ्तों के उच्च स्तर के आसपास बना हुआ है, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाले सोने पर कुछ दबाव भी दिखा. इसके बावजूद वैश्विक तनाव और निवेशकों की सुरक्षित ठिकाने की तलाश ने सोने और चांदी को मजबूत सपोर्ट दिया है.

Latest Stories

Antilia vs Abode: अंबानी ब्रदर्स में किसके घर में ज्यादा फ्लोर-हेलिपैड-लिफ्ट और स्विमिंग पूल, जानें कितनी दूर रहते हैं दोनों भाई

सोने की तेजी रहेगी जारी, 1.85 लाख तक जाने की उम्‍मीद, MOFSL ने दिया टारगेट, जानें उछाल की वजह

सालों पुराने Aircel-Maxis केस में ED का एक्शन, पी. चिदंबरम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, जानें क्या है मामला

भारत और इजराइल के बीच FTA से बिजनेस के लिए बनेगा स्टेबल मौका, मई में होगी अगले दौर की बातचीत

रिलायंस कम्युनिकेशंस लोन फ्रॉड केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी के घर और दफ्तर पर छापेमारी; कई अहम दस्तावेज जब्त

ब्रिटिश सरकार को नोटिस भेजेगा सीहोर का रूठिया परिवार, नहीं लौटाया 109 साल पुराना 35 हजार का कर्ज, अब रकम करोड़ों में !