Gold-Silver Price Today 24-02-2026: औंधे मुंह लुढ़के सोना-चांदी, डॉलर की मजबूती से थमी रफ्तार, गोल्ड फिसलकर 1.60 लाख पर पहुंचा
MCX पर आज सोना-चांदी में गिरावट देखने को मिली और गोल्ड फिसलकर करीब 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. मजबूत डॉलर इंडेक्स के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना, जिससे घरेलू बाजार में कीमतों की रफ्तार थम गई. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की मजबूती दिखी, लेकिन आगे की दिशा डॉलर की चाल और वैश्विक हालात तय करेंगे.
Gold-Silver Price Today: मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. मजबूत अमेरिकी डॉलर के दबाव में दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई. हालांकि टैरिफ अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान तनाव जैसे कारकों के बावजूद बाजार पर डॉलर का असर भारी पड़ा.
MCX पर क्या रहा हाल?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया पर सोना-चांदी की चाल सुस्त रही. MCX गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स 0.50% से ज्यादा गिरकर 1,60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं MCX सिल्वर अप्रैल फ्यूचर्स 0.20% फिसलकर 2,64,972 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. सोना आज लगभग 700 रुपये सस्ता हो गया.
हालांकि पिछले कारोबारी सत्र में सोने ने 3% की छलांग लगाई थी और 1,61,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 5% उछलकर 2,65,279 रुपये प्रति किलो पर सेटल हुई थी.
रिटेल में भी गिरावट
बुलियन वेबसाइट के मुताबिक 24 फरवरी को 24 कैरेट गोल्ड 1190 रुपये गिरकर 160,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 264,740 रुपये प्रति किलो में मिल रही थी. इसमें 1930 रुपये की गिरावट देखने को मिली.
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
एमसीएक्स पर भले ही 24 फरवरी को सोना-चांदी में दबाव देखने को मिला. मगर इंटरनेशनल लेवल पर सोना-चांदी चमकते नजर आए. स्पॉट गोल्ड 1.49 फीसदी की तेजी के साथ 5,183 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया, जबकि स्पॉट सिल्वर 3.21 फीसदी तेजी के साथ 87.3 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.
डॉलर की मजबूती बना कारण
डॉलर इंडेक्स करीब 0.20% बढ़कर 97.88 पर पहुंच गया, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा हो गया. यही वजह रही कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग पर असर पड़ा और कीमतों में गिरावट आई. अब बाजार की नजर डॉलर की चाल और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर रहेगी, जो आने वाले दिनों में सोना-चांदी की दिशा तय करेंगे.
