Gold Price Today: सोने में गिरावट, चांदी में आई 6000 रुपये की जोरदार तेजी, जानें नए भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. घरेलू बाजार में कमजोर मांग के कारण सोने पर दबाव बना रहा. दूसरी ओर चांदी ने चार दिन की गिरावट के बाद जोरदार वापसी करते हुए 6,000 रुपये की तेजी दर्ज की और 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. Image Credit: Canva/ Money9

Gold Price Today: राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला. घरेलू बाजार में मांग कमजोर रहने से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. दूसरी ओर लगातार चार कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद चांदी में जोरदार वापसी हुई. चांदी की कीमत में 6000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई. जानकारों का कहना है कि हाल की गिरावट के बाद निवेशकों ने चांदी में फिर से खरीदारी शुरू की है.

सोना 800 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 800 रुपये सस्ता होकर 1 लाख 45 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले सोमवार को यही सोना 1 लाख 46 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. घरेलू बाजार में कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत पर दबाव बना रहा.

चांदी ने चार दिन की गिरावट के बाद की वापसी

चांदी की कीमत में मंगलवार को जोरदार उछाल देखने को मिला. चार कारोबारी सत्र तक लगातार गिरावट के बाद इसकी कीमत 6000 रुपये बढ़कर 2 लाख 30 हजार रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2 लाख 24 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. हाल की गिरावट के बाद निवेशकों ने इसमें खरीदारी का मौका देखा.

बाजार में क्या कह रहे हैं जानकार

जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोने की मांग फिलहाल कमजोर बनी हुई है, इसलिए इसकी कीमतों पर दबाव दिखाई दे रहा है. दूसरी ओर चांदी में हाल की गिरावट के बाद निवेशकों ने वैल्यू बेस्ड खरीदारी की है. इसी वजह से चांदी की कीमत में तेज सुधार देखने को मिला.

यह भी पढ़ें- Semiconductor Mission 2: 1.25 लाख करोड़ रुपये के बजट को मिली मंजूरी, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को मिलेगी नई रफ्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखा असर

वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत हल्की बढ़त के साथ 4021.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई. वहीं स्पॉट सिल्वर लगभग 1 फीसदी की तेजी के साथ 58.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल का असर आने वाले दिनों में घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल सकता है.

Latest Stories

Semiconductor Mission 2: 1.25 लाख करोड़ रुपये के बजट को मिली मंजूरी, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को मिलेगी नई रफ्तार

कारोबार में चमके कोलकाता, सूरत और ग्रेटर हैदराबाद, महिला उद्यमियों ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी

GST अपीलेट ट्रिब्यूनल के सामने अपील दायर करने की डेडलाइन बढ़ी, पोर्टल पर दबाव के चलते सरकार का बड़ा फैसला

20% एथेनॉल ब्लेंडिंग अभी एक एक्सपेरिमेंट; अगले साल दिखेंगे नतीजे; E20 पेट्रोल पर SC में केंद्र का बड़ा बयान

सरकार ने दी बड़ी राहत, कमर्शियल खरीदार रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे पेट्रोल-डीजल; 1 जुलाई से हटेगी रोक

जुलाई में SBI, HDFC, ICICI समेत सभी बैंक 12 दिन रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट