5 दिनों में ₹4870 सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹1500 की गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

यह सप्ताह सोने और चांदी के निवेशकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा. शुरुआती कारोबारी दिनों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई, हालांकि बाद में कुछ रिकवरी भी देखने को मिली. इसके बावजूद 5 दिनों में सोना करीब ₹4,870 सस्ता हुआ, जबकि चांदी के भाव में भी ₹1,500 की कमी आई. आइए जानते हैं ताजा कीमतें.

सोना-चांदी की कीमतें Image Credit: AI/Money9live

Gold Silver Price Weekly : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. हालांकि सप्ताह की शुरुआत में दोनों कीमती धातुओं के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की गई, लेकिन आखिरी दो कारोबारी दिनों में इनमें कुछ रिकवरी भी देखने को मिली. इसके बावजूद सोना 5 दिनों में प्रति 10 ग्राम करीब ₹4,870 सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के दाम में भी ₹1,500 की कमी आई है. आइए जानते हैं बीते एक सप्ताह में सोने और चांदी के भाव में कितना बदलाव आया.

5 दिनों में ₹4,870 सस्ता हुआ सोना

बीते 5 कारोबारी दिनों में सोना लगभग ₹5,000 सस्ता हुआ है. लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद अंतिम 2 कारोबारी दिनों में कीमतों में कुछ रिकवरी देखने को मिली. 7 जून को सोना ₹1,55,760 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. 10 जून को यह गिरकर ₹1,48,130 के स्तर पर आ गया. 11 जून से कीमतों में फिर से रिकवरी दिखी. 11 जून को यह बढ़कर ₹1,49,540 के स्तर पर पहुंच गया और 12 जून को ₹1,50,890 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करते हुए बंद हुआ.

Source – Bullions

चांदी ₹1,500 सस्ती हुई

कीमतों में गिरावट सिर्फ सोने तक ही सीमित नहीं रही. चांदी के भाव में भी कमी आई. बीते एक सप्ताह में 999 शुद्धता वाली चांदी ₹1,500 सस्ती हुई है. 7 जून को चांदी ₹2,49,110 प्रति किलो के स्तर पर कारोबार करते हुए सप्ताह की शुरुआत की. 8 से 10 जून तक इसमें गिरावट का सिलसिला जारी रहा. 11 जून से इसमें रिकवरी देखने को मिली. 11 जून को 1 किलो चांदी ₹2,41,460 पर कारोबार कर रही थी और 12 जून को यह बढ़कर ₹2,47,610 प्रति किलो पर कारोबार करते हुए बंद हुई.

Source – Bullions

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24K (₹)22K (₹)18K (₹)
चेन्नई₹15,120₹13,860₹11,610
मुंबई₹14,908₹13,665₹11,181
दिल्ली₹14,923₹13,680₹11,196
कोलकाता₹14,908₹13,665₹11,181
बेंगलुरु₹14,908₹13,665₹11,181
हैदराबाद₹14,908₹13,665₹11,181
केरल₹14,908₹13,665₹11,181
पुणे₹14,908₹13,665₹11,181
वडोदरा₹14,913₹13,670₹11,186
अहमदाबाद₹14,913₹13,670₹11,186
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹3351 सस्ती हुई चांदी, ₹2058 लुढ़का सोना, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
मुंबई₹2,600₹26,000₹2,60,000
दिल्ली₹2,600₹26,000₹2,60,000
कोलकाता₹2,600₹26,000₹2,60,000
बेंगलुरु₹2,600₹26,000₹2,60,000
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000
पुणे₹2,600₹26,000₹2,60,000
वडोदरा₹2,600₹26,000₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
Source – Good Returns