MCX पर सोना हुआ महंगा, रिटेल बाजार में भी बढ़ गया दाम, जानें- आज का ताजा रेट
Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण मार्च महीने में सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. US लेबर मार्केट में स्थिरता और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने डॉलर को और अधिक को आकर्षक बना दिया है.
Gold Price Today: शुक्रवार 27 मार्च की सुबह MCX पर सोने की कीमतें बढ़ गईं. इसकी वजह डॉलर का कमजोर होना था, जिससे हाल की गिरावट के बाद इस गोल्ड में ‘वैल्यू बाइंग’ (कीमत कम होने पर खरीदारी) को बढ़ावा मिला. सुबह के कारोबार में MCX पर जून के सोने के फ्यूचर रेट लगभग 1 फीसदी बढ़कर 1,43,829 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए, जबकि MCX पर मई के चांदी का फ्यूचर भाव लगभग 2 फीसदी बढ़कर 2,23,978 प्रति किलोग्राम हो गया.
डॉलर इंडेक्स में गिरावट
डॉलर इंडेक्स में लगभग 0.10 फीसदी की गिरावट आई, जिससे विदेशी मुद्राओं के मुकाबले सोना थोड़ा सस्ता हो गया और इसकी मांग पर असर पड़ा. हालांकि, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जो इस पीली धातु के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.
रिटेल मार्केट में सोने का भाव
शुक्रवार 27 मार्च को भारतीय रिटेल मार्केट में 24 कैरेट सोने कीमत (99.9% शुद्धता) 14,471 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) की कीमत 13,265 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) का भाव 10,853 रुपये प्रति ग्राम है.
सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण मार्च महीने में सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पश्चिम एशिया के इस संघर्ष ने कच्चे तेल की कीमतों को काफी बढ़ा दिया है, जिससे डॉलर इंडेक्स में तेजी आई है और सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है.
अहम प्वाइंट
US मैक्रो डेटा: US लेबर मार्केट में स्थिरता और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने डॉलर को और अधिक को आकर्षक बना दिया है, जिससे सोने जैसी बिना यील्ड वाली एसेट्स पर दबाव पड़ रहा है.
जियो-पॉलिटिकल: US, इजराइल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे मौजूदा गिरावट के बावजूद कीमतों को एक सहारा मिल रहा है.
मासिक रुझान: मौजूदा दैनिक गिरावट के बावजूद, मार्च की शुरुआत से सोने की कीमतों में लगभग 17% की गिरावट आई है, जो $5,600 से ज्यादा के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से नीचे आ गई हैं.
