रॉबर्ट कियोसाकी की चेतावनी, 2026 में आएगा बड़ा क्रैश! इन लोगों को लगेगा तगड़ा झटका; ये एसेट्स बनेंगे संजीवनी बूटी
Robert Kiyosaki ने 2026 में संभावित फाइनेंशियल क्रैश की चेतावनी दी है. हालांकि उन्होंने इसे कुछ निवेशकों के लिए मौका भी बताया. उनका मानना है कि सोना, चांदी समेत कुछ चुनिंदा एसेट्स संकट में सबसे ज्यादा फायदा दे सकते हैं. कियोसाकी के मुताबिक सही रणनीति और लंबी अवधि का नजरिया अपनाने वाले निवेशक ही इस गिरावट को अवसर में बदल पाएंगे.
Robert Kiyosaki Prediction on Market Crash: पश्चिम एशिया में तनाव के चलते वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ती जा रही है. शेयर बाजार के इसी उतार-चढ़ाव के बीच मशहूर निवेशक और रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर बड़ा अलर्ट जारी किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर इसका जिक्र किया. उनका कहना है कि 2026 में संभावित फाइनेंशियल क्रैश आ सकता है, जो कुछ लोगों के लिए बड़ा अवसर और कई लोगों के लिए भारी नुकसान साबित हो सकता है.
किन्हें झेलना होगा नुकसान?
कियोसाकी ने अपनी भविष्यवाणी में कहा कि अगर 2026 में बड़ा क्रैश आता है, तो जो निवेशक पहले से तैयारी करेंगे, वे फायदा उठाएंगे. मगर जो तैयार नहीं होंगे, उन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. ऐसे में क्रैश से डरने के बजाय उसे अवसर के रूप में देखें और सही एसेट्स में निवेश की रणनीति बनाना जरूरी है.
क्रैश बन सकता है मौका
कियोसाकी का मानना है कि आर्थिक संकट सिर्फ नुकसान का समय नहीं होता, बल्कि सही रणनीति अपनाने वालों के लिए यह धन बनाने का सबसे बड़ा मौका बन सकता है. उन्होंने साफ कहा कि वह ऐसे एसेट्स में निवेश करते हैं जिन्हें सरकार, बैंक या वॉल स्ट्रीट भुना नहीं सकते.
इन एसेट्स पर भरोसा
कियोसाकी के अनुसार रियल वेल्थ बनाने के लिए जरूरी है कि निवेशक कुछ खास एसेट्स पर ध्यान दें, जिनमें कमाई का मौका हो सकता है. ऐसे एसेट्स हैं महंगाई और सिस्टम के जोखिम से बचा सकते हैं. ये एसेट्स कुछ इस प्रकार हैं.
- तेल और रियल एस्टेट
- सोना और चांदी
- बिटकॉइन और एथेरियम
- फूड प्रोडक्शन
सोने-चांदी का भी बताया प्राइस टारगेट
कियोसाकी ने संभावित क्रैश के बाद भी सोने-चांदी समेत कुछ अन्य धातुओं में बड़े उछाल की भविष्यवाणी की है. इतना ही नहीं उन्होंने इसका प्राइस टारगेट भी बताया है. उनके मुताबिक सोना 35,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. जबकि चांदी 200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है. जबकि बिटकॉइन का टारगेट 750,000 डॉलर और एथेरियम का 95,000 डॉलर तक है. कियोसाकी का मानना है कि बाजार में गिरावट के बाद ये एसेट्स तेजी से उछाल ले सकते हैं.
छोटे निवेश से बड़ा सफर
कियोसाकी ने यह भी बताया कि उन्होंने शुरुआत छोटे निवेश से की थी. उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में अपनी पूरी बचत से सिर्फ 6 बिटकॉइन खरीदे थे और उन्हें लंबे समय तक होल्ड किया. उन्होंने वॉरेन बफेट का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े निवेशक भी कैश होल्ड करके सही मौके का इंतजार करते हैं, ताकि बाजार गिरने पर सस्ते में खरीदारी की जा सके. इससे भविष्य में बेहतर मुनाफा कमाने का मौका रहता है.
Latest Stories
LNG सेक्टर में बड़ा मौका! ब्रोकरेज ने Inox India के शेयर खरीदने की दी सलाह, ₹1610 तक जा सकता है भाव
IOC में सबसे ज्यादा गिरावट, ONGC में तेजी, एक्साइज ड्यूटी कट के बावजूद ऑयल स्टॉक्स दबाव में
इन तीन वजहों से टूटकर बिखरा शेयर बाजार, ताबड़तोड़ बिकवाली के पीछे इन फैक्टर्स का बड़ा असर
