Gold Price Today: सोने की कीमत में फिर तेजी, 10 ग्राम गोल्ड ₹1.58 लाख के पार

देश में गुरुवार 20 अगस्त को सोने की कीमत में तेजी दर्ज हुई. 24 कैरेट सोना 340 रुपये बढ़कर 158730 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. एक ग्राम सोने का भाव 15873 रुपये रहा. MCX पर सोना 416 रुपये बढ़कर 158412 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा.

सोने-चांदी की कीमत. Image Credit: money9live

Gold Rate Today: देश में गुरुवार, 20 अगस्त को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट सोने का भाव 340 रुपये बढ़कर 158730 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. इस दौरान सोने की कीमत में 0.21 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई. घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी सपोर्ट मिला. अमेरिकी कॉमेक्स पर गोल्ड 0.23 फीसदी बढ़कर 4555.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

भाव 1.58 लाख रुपये के पार

भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 158730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. एक ग्राम सोने का भाव 15873 रुपये है. वहीं 100 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1587300 रुपये है. एक किलो सोने का भाव 15873000 रुपये दर्ज किया गया. सोने में आज 340 रुपये की तेजी आई है.

MCX पर भी सोना मजबूत

घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमत बढ़ी है. इंडिया MCX पर सोना 416 रुपये यानी 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 1,58,412 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. कारोबार के दौरान सोना 158750 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंचा. इसका निचला स्तर 158008 रुपये रहा.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कॉमेक्स पर सोना 4555.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. इसमें 10.30 डॉलर यानी 0.23 फीसदी की बढ़त रही. कारोबार के दौरान सोने ने 4583.80 डॉलर का उच्च स्तर और 4,542.10 डॉलर का निचला स्तर दर्ज किया. वैश्विक कीमतों में तेजी का असर घरेलू सोने की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- US वीजा इंटरव्यू के लिए देने होंगे 750 डॉलर, 6 देशों में शुरू हुई नई सुविधा; क्या भारतीय भी उठा सकते हैं फायदा?

चांदी में भी जोरदार तेजी

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई है. भारत में 999 फाइन चांदी का भाव 3190 रुपये बढ़कर 241030 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 1.34 फीसदी की बढ़त रही. एक ग्राम चांदी का भाव 241 रुपये और 10 ग्राम का भाव 2410 रुपये है. वहीं अमेरिकी कॉमेक्स पर चांदी 2.21 फीसदी बढ़कर 67.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.