₹1100 टूटी चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है. रिटेल बाजार से लेकर MCX तक दोनों कीमती धातुएं दबाव में कारोबार कर रही हैं, जिससे खरीदारों को राहत मिली है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में मजबूती बनी हुई है, जबकि चांदी के भाव नरम पड़े हैं.

Silver Price Today Image Credit: @AI/Money9live

Gold Silver Price Today 29 May 2026: सोने-चांदी की कीमतों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला. घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को कुछ राहत मिली है. रिटेल बाजार में सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं, जबकि MCX पर भी इनके भाव दबाव में कारोबार कर रहे हैं. MCX पर सोने में 260 रुपये की गिरावट आई है, तो वहीं चांदी लगभग 1100 रुपये सस्ता हुआ. दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली, जबकि चांदी के दाम नरम पड़े हैं. ऐसे में निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों की नजर अब वैश्विक संकेतों और बाजार की अगली चाल पर बनी हुई है.

रिटेल में सोने-चांदी के रेट

रिटेल बाजार में सोने और चांदी के दामों में आज गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम सोने का रेट 1,57,340 रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले भाव से 360 रुपये कम है। वहीं चांदी की कीमत 2,68,870 रुपये प्रति किलो हो गई है, जिसमें 1,530 रुपये की कमी दर्ज की गई है. इसका मतलब है कि अगर कोई ग्राहक आज सोना या चांदी खरीदने जाता है, तो उसे पहले के मुकाबले थोड़ी कम कीमत चुकानी पड़ेगी.

MCX पर भाव

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में आज हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है. जून 2026 डिलीवरी वाला सोना 1,56,655 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 0.17% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2,68,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है और इसमें 0.42% की कमी देखी गई है। सोने में 260 रुपये की गिरावट आई है, तो वहीं चांदी 1094 रुपये सस्ता हुआ.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई है तो वहीं चांदी सस्ती हुई है.

Source – Gold Price

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट (प्रति ग्राम)22 कैरेट (प्रति ग्राम)18 कैरेट (प्रति ग्राम)
चेन्नई₹15,817₹14,499₹12,159
मुंबई₹15,605₹14,304₹11,703
दिल्ली₹15,620₹14,319₹11,718
कोलकाता₹15,605₹14,304₹11,703
बेंगलुरु₹15,605₹14,304₹11,703
हैदराबाद₹15,605₹14,304₹11,703
केरल₹15,605₹14,304₹11,703
पुणे₹15,605₹14,304₹11,703
वडोदरा₹15,610₹14,309₹11,708
अहमदाबाद₹15,610₹14,309₹11,708
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलोग्राम चांदी
चेन्नई₹2,849₹28,490₹2,84,900
मुंबई₹2,749₹27,490₹2,74,900
दिल्ली₹2,749₹27,490₹2,74,900
कोलकाता₹2,749₹27,490₹2,74,900
बेंगलुरु₹2,749₹27,490₹2,74,900
हैदराबाद₹2,849₹28,490₹2,84,900
केरल₹2,849₹28,490₹2,84,900
पुणे₹2,749₹27,490₹2,74,900
वडोदरा₹2,749₹27,490₹2,74,900
अहमदाबाद₹2,749₹27,490₹2,74,900
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23900 के ऊपर; मजबूती के साथ खुला रुपया